Easy Milk Sweet Recipes: गणपति बप्पा को बेहद पसंद हैं घर की बनी ये 4 मिठाइयां, इस बार भोग में जरूर करें शामिल

Summary :

गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति बप्पा को मोदक का भोग जरूर लगाया जाता है। माना जाता है कि जब गणेश जी की स्थापना की जाती है, तो रोजाना उन्हें अलग-अलग तरह का भोग लगाने से गणेश भगवान प्रसन्न होते हैं और उनके आशीर्वाद से घर में सुख-समृद्धि आती है। ऐसे में अलग आपको भी समझ नहीं आ रहा है कि ऐसा कौन सा भोग बनाया जाए, जो गणेश भगवान को बेहद पसंद आए, तो आज हम आपको कुछ ऐसी ही होममेड रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। गणेश भगवान को लगाएं…

गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति बप्पा को मोदक का भोग जरूर लगाया जाता है। माना जाता है कि जब गणेश जी की स्थापना की जाती है, तो रोजाना उन्हें अलग-अलग तरह का भोग लगाने से गणेश भगवान प्रसन्न होते हैं और उनके आशीर्वाद से घर में सुख-समृद्धि आती है। ऐसे में अलग आपको भी समझ नहीं आ रहा है कि ऐसा कौन सा भोग बनाया जाए, जो गणेश भगवान को बेहद पसंद आए, तो आज हम आपको कुछ ऐसी ही होममेड रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं।

गणेश भगवान को लगाएं इन मिठाइयों का भोग

1. मावा पेड़ा

Ganpati Bappa Favorite Sweets
Ganpati Bappa Favorite Sweets (Source: Social Media)

यह रेसिपी बेहद कम समय में बनकर तैयार हो जाती है और इसके लिए बहुत ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है। इसे बनाने के लिए मिल्क पाउडर, कंडेंस्ड मिल्क, घी, इलायची पाउडर, पिस्ता लें। इसके बाद एक कढ़ाई में घी, मिल्क पाउडर और कंडेंस्ड मिल्क को धीमी आंच पर मिलाकर चलाएं। जब मिश्रण कढ़ाई छोड़ने लगे और मावे की तरह गाढ़ा हो जाए, तो इसमें इलायची पाउडर मिलाएं। आंच बंद करें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। अब हाथों में थोड़ा घी लगाकर छोटे-छोटे पेड़े का आकार दें और ऊपर से कटे हुए पिस्ता लगाएं।

2. मलाई रबड़ी

Ganesh Chaturthi Bhog Recipes
Ganesh Chaturthi Bhog Recipes (Source: Social Media)

गाढ़ी और लच्छेदार रबड़ी भारतीय मिठाइयों में से एक मानी जाती है। इसे बनाना बेहद आसान होता है। इसे बनाने के लिए फुल क्रीम दूध, चीनी, इलायची पाउडर, कटे हुए बादाम और काजू लें। इसके बाद एक भारी तले की कढ़ाई में दूध डालकर उबालें। दूध में उबाल आने के बाद आंच धीमी कर दें और ऊपर आने वाली मलाई को कढ़ाई के किनारों पर चिपकाते रहें। जब दूध आधा हो जाए, तो किनारों पर लगी मलाई को खुरचकर दूध में वापस मिला दें। अब चीनी और इलायची पाउडर डालकर 5 मिनट और पकाएं। ऊपर से कटे हुए मेवे डालकर ठंडा या गरम परोसें।

3. कलाकंद

Ganesh Utsav Prasad Recipes
Ganesh Utsav Prasad Recipes (Source: Social Media)

कलाकंद अपने दानेदार टेक्सचर और सोंधे स्वाद के लिए जाना जाता है। इसे बनाने के लिए दूध, कंडेंस्ड मिल्क, नींबू का रस, इलायची पाउडर। इसके बाद दूध को उबालें और नींबू का रस डालकर फाड़ लें। कपड़े से छानकर छेना अलग कर लें और ठंडे पानी से धो लें। एक कढ़ाई में छेने को मैश करके डालें और साथ में कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं। धीमी आंच पर मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं। जब मिश्रण जमने जैसी स्थिति में आ जाए, तो इलायची पाउडर मिलाएं। एक ग्रीस की हुई प्लेट में मिश्रण फैलाएं और ठंडा होने पर चौकोर टुकड़ों में काट लें।

4. चावल की खीर

Easy Milk Sweet Recipes
Easy Milk Sweet Recipes (Source: Social Media)

चावल की खीर हर घर की पसंदीदा मिठाई होती है, जिसे किसी भी त्यौहार पर आसानी से बनाया जा सकता है। इसे बनाने के लिए फुल क्रीम दूध, बासमती चावल, चीनी, इलायची पाउडर, काजू, बादाम और किशमिश लें। इसके बाद दूध को उबलने के लिए रखें। उबाल आने पर भीगे हुए चावल डालें। धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक चावल पूरी तरह गल न जाएं और दूध गाढ़ा न हो जाए। अब चीनी, इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालें। 5-7 मिनट तक और पकाएं ताकि चीनी अच्छी तरह घुल जाए।

Also Read: Traditional Drinks for Bappa Bhog: गणेश उत्सव को बनाएं और भी खास, भगवान गणेश को लगाएं इन 4 खास और खुशबूदार ड्रिंक्स का भोग

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।