Traditional Drinks for Bappa Bhog: गणेश उत्सव को बनाएं और भी खास, भगवान गणेश को लगाएं इन 4 खास और खुशबूदार ड्रिंक्स का भोग

Summary :

गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश को समर्पित है। गणेशोत्सव बप्पा की पूजा और उनकी पसंदीदा चीजों के भोग के बिना अधूरा माना जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी 14 सितंबर से शुरू हो गया है। इस समय सभी भक्त पूरे विधि-विधान से गणेश भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं और अपने और परिवार के सुखमय जीवन की कामना करते हैं। अगर आप भी बप्पा के लिए खास भोग की थाली तैयार कर रहे हैं, तो इन चीजों को शामिल कर सकते हैं। गणेश भगवान को चढ़ाए ये टेस्टी ड्रिंक्स 1. पंचामृत पंचामृत एक ऐसा प्रसाद है, जिसे ज्यादातर त्यौहार पर…

गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश को समर्पित है। गणेशोत्सव बप्पा की पूजा और उनकी पसंदीदा चीजों के भोग के बिना अधूरा माना जाता है। इस साल गणेश चतुर्थी 14 सितंबर से शुरू हो गया है। इस समय सभी भक्त पूरे विधि-विधान से गणेश भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं और अपने और परिवार के सुखमय जीवन की कामना करते हैं। अगर आप भी बप्पा के लिए खास भोग की थाली तैयार कर रहे हैं, तो इन चीजों को शामिल कर सकते हैं।

गणेश भगवान को चढ़ाए ये टेस्टी ड्रिंक्स

1. पंचामृत

ganesh chaturthi bhog drinks list
ganesh chaturthi bhog drinks list (Source: Social Media)

पंचामृत एक ऐसा प्रसाद है, जिसे ज्यादातर त्यौहार पर बनाया जाता है। इसे हर पूजा का सबसे पवित्र और जरूरी हिस्सा माना जाता है। इसे पांच चीजों को मिलाकर बनाया जाता है। दूध, दही, घी, शहद और चीनी आदि। बप्पा को पंचामृत का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। पूजा के बाद इसे प्रसाद के रूप में बांटा जाता है।

2. केशर-इलायची वाला दूध

best drinks for lord ganesha bhog
best drinks for lord ganesha bhog (Source: Social Media)

यह हुत ही टेस्टी और हेल्दी होता है। दूध को अच्छे से उबालकर उसमें केसर के धागे, कुटी हुई इलायची और थोड़ी चीनी मिलाई जाती है। ऊपर से बारीक कटे हुए बादाम और पिस्ता डालकर इसे बप्पा को चढ़ाया जाता है। इसे आप के रूप में बांट सकते हैं।

3. चंदन और गुलाब का शरबत

ganesh chaturthi prasadam recipes
ganesh chaturthi prasadam recipes (Source: Social Media)

गणेश उत्सव में ठंडक और खुशबु का बहुत ज्यादा महत्व होता है। चंदन और गुलाब का शरबत अपनी बेहतरीन खुशबू और फ्रेशनेस के लिए जाना जाता है। इसे ठंडे पानी या दूध में मिलाकर बप्पा को चढ़ाया जाता है।

4. नारियल पानी

Traditional Drinks for Bappa Bhog
Traditional Drinks for Bappa Bhog (Source: Social Media)

श्रीफल यानी नारियल भगवान गणेश को बहुत पसंदीदा फल होता है। ताज़ा और नेचुरल नारियल पानी बप्पा को चढ़ाने का सबसे आसान और फ्रेश तरीका है। यह सात्विक होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता है।

Also Read: Coconut Modak Recipe in Hindi: बप्पा के भोग के लिए मिनटों में बनाएं टेस्टी नारियल मोदक, देखें आसान रेसिपी और टिप्स

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।