किसी भी त्यौहार पर मिठाई न बने ऐसा हो ही नहीं सकता है। आज गणेश चतुर्थी का शुभ त्यौहार है। अगर आप भी इस मौके पर गणपति बाप्पा को भोग लगाने के लिए किसी स्पेशल डिश की तलाश में हैं, तो आज हम आपको कोकोनट मोदक बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। कहा जाता है कि भगवान गणेश को मोदक बहुत ज्यादा पसंद होते हैं, तो गणेश चतुर्थी पर इसका भोग जरूर लगाएं। आइए इसे बनाने का तरीका और कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं।
नारियल मोदक बनाने का तरीका

सामग्री
- कद्दूकस किया हुआ नारियल: 2 कप
- कंडेंस्ड मिल्क
- इलायची पाउडर: 1/2 छोटा चम्मच
- घी: 1 छोटा चम्मच
- केसर के धागे: 5-6
नारियल मोदक बनाने की विधि

- इसे बनाने के लिए एक कढ़ाई में 1 छोटा चम्मच घी गर्म करें। फिर इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालें।
- धीमी आंच पर 2-3 मिनट तक भूनें जब तक कि हल्की खुशबू आने लगे।
- अब पैन में कंडेंस्ड मिल्क और केसर डालकर इसे लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर पकाएं।
- इस मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक कि यह पैन छोड़ने लगे और एक डो की तरह इकट्ठा होने लगे।
- इसके बाद गैस बंद कर दें और इसमें इलायची पाउडर अच्छी तरह मिलाएं।
- अब मोदक सांचे को थोड़े से घी से चिकना करें। मिश्रण का थोड़ा सा हिस्सा लें, उसे मोल्ड के अंदर भरें और अच्छी तरह दबाएं।
- मोल्ड को धीरे से खोलकर तैयार नारियल मोदक को बाहर निकालें। इसी तरह सारे मोदक तैयार कर लें।
नारियल मोदक के लिए जरूरी टिप्स
- नारियल और कंडेंस्ड मिल्क को हमेशा धीमी आंच पर ही पकाएं, वरना मिश्रण जल सकता है और रंग बदल सकता है।
- आप ताजा पिसा हुआ नारियल या बाजार में मिलने वाले सूखे डेसिकेटेड नारियल दोनों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- ताजा नारियल इस्तेमाल करने पर नमी ज्यादा होती है, इसलिए उसे थोड़ा ज्यादा देर तक सुखाना पड़ता है।
- मोदक को सांचे से आसानी से बाहर निकालने के लिए हर बार मोल्ड पर थोड़ा सा घी जरूर लगाएं।
- मिश्रण को बहुत ज्यादा ठंडा न होने दें, हल्का गुनगुना रहने पर ही इसे मोदक का आकार देना आसान होता है।


Download Android App
Download iOS App




