Peda Recipe With Khoya for Janmashtami: जन्माष्टमी पर कान्हा जी को लगाएं घर के बने शुद्ध खोया पेड़े का भोग, देखें आसान रेसिपी

Summary :

यह आर्टिकल श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान बाल गोपाल के पसंदीदा भोग, मथुरा के पेड़े, को घर पर आसानी से बनाने की विधि बताता है। पेड़े को कृष्ण भगवान का अत्यंत प्रिय माना जाता है। 250 ग्राम कद्दूकस किया हुआ खोया, 125 ग्राम बूरा (पिसी हुई चीनी), 1 छोटा चम्मच देसी घी, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर और ड्राई फ्रूट्स (बादाम/पिस्ता) गार्निश के लिए।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बाल गोपाल के मनपसंद भोग के बिना अधूरा माना जाता है, इस दिन लोग उन्हें प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं और तरह-तरह के पकवान बनाते हैं। जब बात भोग की हो तो मथुरा के पेड़ों का नाम सबसे पहले आता है। कहा जाता है कि कृष्ण भगवान को पेड़े बहुत ज्यादा पसंद होते हैं, इसलिए आज हम आपको घर पर खोया पेड़ा बनाने की रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। आइए इसे बनाने का तरीका जानते हैं।

खोया पेड़ा बनाने का आसान तरीका

Mathura Peda Recipe in hindi
Mathura Peda Recipe in hindi (Source: Social Media)

सामग्री

  • खोया (मावा): 250 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
  • बूरा या पिसी हुई चीनी: 125 ग्राम (स्वादानुसार)
  • देसी घी: 1 छोटा चम्मच
  • इलायची पाउडर: आधा छोटा चम्मच
  • ड्राई फ्रूट्स: कटे हुए बादाम या पिस्ता

खोया पेड़ा बनाने की विधि

peda recipe with khoya
peda recipe with khoya (Source: Social Media)
  • एक भारी तले की कढ़ाई में 1 छोटा चम्मच देसी घी गर्म करें। फिर इसमें कद्दूकस किया हुआ खोया डालें।
  • खोया को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए 4 से 5 मिनट तक भूनें, ताकि इसका कच्चापन निकल जाए और हल्का सुनहरा रंग आ जाए।
  • इस बात का ध्यान रखें कि खोया जलना नहीं चाहिए।
  • भुने हुए खोया को एक बर्तन में निकाल लें और उसे हल्का गुनगुना होने दें।
  • जब खोया हल्का ठंडा हो जाए, तब इसमें पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर अच्छी तरह मिला लें।
  • फिर मिश्रण से थोड़ा-थोड़ा हिस्सा हाथ में लें और गोल करके हथेलियों के बीच दबाकर पेड़े का आकार दें।
  • इसे बनाते समय ही बीच में अंगूठे से हल्का सा निशान बना दें।
  • अब आपका टेस्टी खोया पेड़ा बनकर तैयार है। इसके ऊपर कटे हुए पिस्ता या बादाम लगाएं।

Also Read: Kala Jamun Recipe in Hindi: जन्माष्टमी पर कान्हा के भोग के लिए बनाएं बाजार जैसा रसीला काला जामुन, देखें आसान रेसिपी

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।