अगर आप भी सुबह के नाश्ते कुछ हेल्दी और चटपटा खाना चाहते हैं, तो जरूर आप ऐसी डिश की तलाश में होंगे, जो झटपट बनकर तैयार हो जाती है। अगर बात करें ब्रेकफास्ट कि तो यह सुबह का ऐसा खाना होता है, जिसे खाने से हमारे शरीर में पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है, इसलिए अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी रेसिपीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप मिनटों में बनाकर तैयार कर सकते हैं। आइए यहां जानते हैं वह रेसिपी कौन-कौन सी हैं।
ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट रेसिपीज
1. सूजी उपमा

सूजी उपमा भारत का एक फेमस और हल्का नाश्ता है। इसे बनाने के लिए सूजी, राई, कड़ी पत्ता, हरी मिर्च, बारीक कटा प्याज, मूंगफली और थोड़ा सा तेल लें। इसके बाद कढ़ाई में थोड़ा तेल डालकर राई, कड़ी पत्ता, हरी मिर्च और मूंगफली भून लें। अब प्याज डालकर हल्का लाल होने तक पकाएं। इसके बाद सूजी डालकर 2-3 मिनट भूनें। अब दो कप गर्म पानी और नमक डालें। पानी सूखने तक लगातार चलाते रहें। आपका गरमा-गरम उपमा तैयार है।
2. पोहा

पोहा सबसे कम समय में बनने वाला पसंदीदा नाश्ता है। इसे बनाने के लिए पोहा, बारीक कटा प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, मूंगफली, हल्दी, नमक और नींबू का रस लें। इसके बाद पोहा को पानी से धोकर 2 मिनट छानने के लिए रख दें। कड़ाही में तेल गरम करके राई, मूंगफली, हरी मिर्च और प्याज भून लें। अब हल्दी और टमाटर डालकर पकाएं। इसके बाद भिगोया हुआ पोहा और नमक मिलाकर अच्छे से चलाएं। गैस बंद करके ऊपर से नींबू का रस और हरा धनिया डालें।
3. ब्रेड ऑमलेट / पनीर भुर्जी ब्रेड

शाकाहारी और मांसाहारी दोनों के लिए यह एक बहुत तेज़ ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए अंडे या पनीर, कटा प्याज, हरी मिर्च, नमक, काली मिर्च और ब्रेड लें।इसके बाद अगर अंडा खाते हैं, तो फेंटे हुए अंडे में प्याज, मिर्च और नमक मिलाकर तवे पर फैलाएं और ऊपर से ब्रेड रखकर दोनों तरफ से सेक लें। अगर शाकाहारी हैं, तो तवे पर प्याज-टमाटर भूनकर कसा हुआ पनीर मिलाएं और इसे सेके हुए ब्रेड के बीच में रखकर खाएं।
4. ओट्स स्मूदी

अगर आपके पास गैस चूल्हा जलाने का भी समय नहीं है, तो यह रेसिपी सबसे बेहतरीन है। इसे बनाने के लिए ओट्स, दूध, केला या सेब, थोड़ा सा शहद और बादाम/काजू लें। इसके लिए मिक्सी के जार में 3-4 चम्मच ओट्स, एक गिलास दूध, कटा हुआ फल और शहद डालें। इसे अच्छे से पीस लें। ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर तुरंत पिएं। यह दिनभर आपको एनर्जेटिक रखेगा।


Download Android App
Download iOS App




