Sawan Vrat ke Liye Best Drink: सावन व्रत में नहीं होगी थकान और डिहाइड्रेशन, पूरे दिन एनर्जेटिक रहने के लिए पिएं ये ड्रिंक्स

Summary :

सावन के महीने में भगवान शिव के लिए रखे जाने वाले व्रत के दौरान शरीर को ऊर्जावान और हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है, खासकर गर्मी और उमस के मौसम में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। इस समस्या से बचने और व्रत में ताजगी व ऊर्जा बनाए रखने के लिए यहां कुछ बेहतरीन ड्रिंक्स के बारे में बताया गया है यह सबसे प्राकृतिक और टेस्टी ड्रिंक है। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करता है, तुरंत ऊर्जा देता है और पेट को ठंडा रखता है।

सावन के महीने में बहुत से लोग भगवान शिव की कृपा पाने के लिए पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। इस समय बहुत से लोग व्रत भी करते हैं। अगर आप भी शिव जी के लिए व्रत रख रहे हैं, तो इसके लिए आपको एनर्जेटिक रहने की बहुत ज्यादा जरूरत है। गर्मी और उमस के मौसम में डिहाइड्रेशन का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, जिससे आप थका हुआ और कमजोर महसूस करते हैं, लेकिन अब आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि यहां हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिसे व्रत के समय पिया जा सकता है।

सावन व्रत में पीने के लिए बेस्ट ड्रिंक

1. नारियल पानी

 Best Energetic Drink
Best Energetic Drink (Source: Social Media)

सावन में व्रत के समय नारियल पानी पीना सबसे अच्छा और नेचुरल ड्रिंक माना जाता है। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी नहीं होने देता है और आपको तुरंत एनर्जी देने में मदद करता है। इसमें किसी भी तरह की मिलावट नहीं होती है, इसलिए ये पेट को ठंडा रखने में मदद करता है।

2. मीठी या नमकीन छाछ

 sawan ke liye healthy drinks
sawan ke liye healthy drinks (Source: Social Media)

दही से बना ये हेल्दी और टेस्टी छाछ व्रत के दिनों में पीने के लिए बेस्ट माना जाता है। अगर आप व्रत में इसका सेवन करते हैं, तो ये आपके पेट को ठंडा रखने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए आप ताजा दही में थोड़ा पानी मिलाकर मथ लें। इसमें आप सेंधा नमक और भुना हुआ जीरा पाउडर भी मिला सकते हैं। इसको पीने से पाचन सही रहता है और एसिडिटी नहीं होती है।

3. ठंडाई

Sawan Vrat ke Liye Best Drink
Sawan Vrat ke Liye Best Drink (Source: Social Media)

सावन के महीने में शिव भगवान के प्रसाद के रूप में ठंडाई पीने का अपना अलग मजा होता है। इसे बनाने के लिए ठंडे दूध में बादाम, काजू, पिस्ता, खसखस, सौंफ और इलायची का पेस्ट मिलाकर इसे बना सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स से भरपूर होने के कारण यह पूरे दिन शरीर को एनर्जी देता है, जिससे भूख नहीं लगती है।

4. बेल का शरबत

 sawan ke liye healthy drinks
sawan ke liye healthy drinks (Source: Social Media)

बेल को सेहत के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। सावन के महीने में बाजार में बहुत ज्यादा बेल मिलने लगते हैं, क्योंकि ये भगवान शिव को चढ़ाया जाता है। इसे बनाने के लिए बेल के गूदे को पानी में मैश करके छान लें। फिर इसमें सेंधा नमक या मिश्री मिलाकर ठंडा-ठंडा पिएं ये पेट को ठंडक देने, कब्ज और गर्मी को दूर रखने में मदद करता है।

Also Read: Natural Energy Drinks at Home: बिना चीनी और केमिकल के पाएं इंस्टेंट एनर्जी, ये 4 घरेलू ड्रिंक्स आपको रखेंगी सेहतमंद

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।