संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई 2026 से शुरू होकर 13 अगस्त 2026 तक चलेगा। ऐसे में आज शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को पर्लियामेंट परिसर से कुछ अजीबोगरीब वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में विपक्षी दलों के नेता और मंत्री दिख रहे हैं। पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भगवा वस्त्र पहनकर पुजारी बने हुए हैं तो लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी उन्हें चंदा दे रहे हैं। इसके बाद पप्पू यादव चंदा लेकर भागने लगे, जिन्हें अन्य विपक्षी नेताओं ने घेर लिया और इस दौरान अन्य सांसदों ने तेज आवाज में ” ‘चंदा चोर, गद्दी छोड़” के नारे लगाने लगे। संसद मनसून सत्र के दौरान विपक्षी दलों के सांसदों का ये अंदाज काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
चंदा विवाद पर संसद में ड्रामा
#WATCH | Delhi | Monsoon Session of the Parliament | Opposition MPs including Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi protest over the issue of alleged Ayodhya Ram Mandir donations embezzlement pic.twitter.com/1BXa6UiUuq
— ANI (@ANI) July 31, 2026
बता दें कि अयोध्या राम मंदिर से दान की रकम चोरी होने के बाद सरकार और प्रशासन हरकत में आ गए हैं; आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। विपक्षी पार्टियां लगातार सरकार को निशाना बना रही हैं और इस मुद्दे पर तीखे हमले कर रही हैं। इसी बीच, शुक्रवार को संसद भवन से एक वीडियो सामने आया जिसमें विपक्षी सांसद दान की चोरी के आरोपों पर एक छोटा सा नाटक (स्किट) करते दिखे। इस नाटक में सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में नजर आए। राहुल गांधी दान पेटी में दान डालते हुए दिखें, जबकि पुजारी अयोध्या के सांसद के पैर छूते हुए दिखे। इसके बाद, पुजारी के वेश में पप्पू यादव दान पेटी लेकर भाग गए। असल में, यह वीडियो अयोध्या में राम जन्मभूमि स्थल से चढ़ावे की कथित चोरी को बता रहा है।
राम मंदिर चंदा चोरी मामला क्या है?

हाल ही में अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा में कथित गबन और चोरी का मामला सामने आया है। श्रद्धालुओं द्वारा दिए जाने वाले नकद दान और चढ़ावे की गिनती के दौरान हेर फेर हुआ है। मंदिर के दान पेटी से चढ़ावा चोरी के आरोप हैं। इस सिलसिले में अबतक 8 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष अधिकारियों को हटा दिया गया है। एसआईटी जांच जारी है। सबूतों और वित्तीय रिकॉर्ड्स की पड़ताल की जा रही है। ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय को भी हटा दिया गया है। अब मंदिर में दान गिनती के दौरान कर्मचारियों के लिए बिना जेब वाले कपड़े पहनने और कड़ी CCTV की निगरानी बढ़ा दी गई है।



Download Android App
Download iOS App




