Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी भारत का एक बेहद फेमस और उत्साह से भरा त्योहार है। इस दौरान हर घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया जाता है और उनकी स्थापना की जाती है। बप्पा के आगमन के लिए घर की सजावट या डेकोरेशन का खास महत्व माना जाता है। अगर आप भी इस गणेश चतुर्थी पर अपने घर को एक सुंदर और शानदार रूप देना चाहते हैं, तो कुछ आसान और बजट-फ्रेंडली आइडिया आपकी मदद कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको यहां सबसे यूनिक डेकोरेशन आइडियाज देंगे।
गणेश चतुर्थी के लिए डेकोरेशन आइडियाज
1. फूलों की सजावट

फूलों की खुशबू और ताज़गी से घर का कोना-कोना महक उठता है। आप गेंदे और गुलाब के फूलों की लड़ियों से बप्पा के आसन के पीछे की दीवार को बेहद खूबसूरती से सजा सकते हैं। इसके अलावा मोगरा और चमेली के फूलों का इस्तेमाल करके एक खूबसूरत फ्लोरल बैकग्राउंड बना सकते हैं। यह दिखने में बहुत ट्रेडिशनल और सुंदर लगता है।
2. फैब्रिक या दुपट्टा ड्रेपिंग

बप्पा के मंडप को शाही लुक देने के लिए आप अपने घर में मौजूद सूती या सिल्क के चमकीले दुपट्टों, साड़ियों या फैब्रिक का इस्तेमाल कर सकते हैं। कपड़े को प्लेट्स बनाकर पीछे की दीवार पर सेट करें और बीच में फेयरी लाइट्स लगाएं। यह कम खर्च में एक बहुत ही शानदार पंडाल का लुक देता है।
3. लाइटिंग और दीये

लाइट के बिना कोई भी त्योहार अधूरा माना जाता है। बप्पा के दरबार को खूबसूरत बनाने के लिए फेयरी लाइट्स यानी झालरों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप मिट्टी के दीयों को रंगकर और उन पर गोटा या शीशे चिपकाकर मंडप के चारों तरफ रख सकते हैं। रात के समय यह रोशनी बप्पा की मूर्ति की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है।
4. थर्मोकोल या कार्डबोर्ड के मंदिर

आजकल थर्माकोल का इस्तेमाल काफी ज्यादा नुकसानदायक माना जाता है, इसलिए आप कार्डबोर्ड यानी गत्ते के डिब्बों का इस्तेमाल करके सुंदर छोटे मंदिर या महल बना सकते हैं। इन गत्तों पर सुंदर वॉलपेपर या एक्रिलिक रंगों से पेंट करके इसे खूबसूरत तरीके से सजाया जा सकता है। यह बहुत हल्का और लंबे समय तक चलने वाला डेकोरेशन होता है।
Also Read: जन्माष्टमी पर बिना ज्यादा खर्च किए सजाएं मंदिर, काम आएंगे ये आसान और बजट फ्रेंडली डेकोरेशन आइडियाज



Download Android App
Download iOS App




