शादीशुदा जिंदगी में दूरी बढ़ाती हैं ये 4 आदतें

1. छोटी-छोटी चीजों को नजरअंदाज करना
छोटी-छोटी बातें ही रिश्ते में प्यार और जुड़ाव बनाए रखती हैं। लेकिन समय के साथ लोग इन्हें भूला देते हैं, जैसे दिन में एक बार फोन या मैसेज करना, शाम को साथ बैठकर बात करना, एक-दूसरे की तारीफ करना या शुक्रिया कहना। इन छोटी बातों को नजरअंदाज करने से रिश्ते में बोरियत और दूरी आने लगती है।
2. गुस्से में किसी तीसरे को बीच में लाना
पति-पत्नी की बातें आपस में ही रहनी चाहिए। कई बार लोग गुस्से में आकर अपनी घरेलू बातें दोस्तों या घरवालों को बता देते हैं। इससे रिश्ते में गलतफहमियां और दूरियां और बढ़ जाती हैं। इंडियन फैमिलीज़ में रिश्ते खराब होने की यह एक बहुत बड़ी वजह है।
3. पर्सनल स्पेस न देना
पति-पत्नी होने का मतलब यह नहीं है कि दोनों की अपनी कोई अलग पहचान या पसंद-नापसंद नहीं हो सकती। कई बार पार्टनर एक-दूसरे की जिंदगी को पूरी तरह कंट्रोल करने लगते हैं या उन्हें उनके दोस्तों और हॉबीज से दूर करने की कोशिश करते हैं। रिश्ते में थोड़ा सा पर्सनल स्पेस देना बेहद जरूरी है, इससे इंसान को रिश्ते में घुटन महसूस नहीं होती।



Download Android App
Download iOS App




