न्यूबॉर्न को नहलाते समय न करें ये 6 गलतियां

1. बार-बार नहलाना
ज्यादातर माता-पिता सोचते हैं कि बार-बार नहलाने से बच्चा ज्यादा साफ रहेगा। लेकिन बार-बार नहलाने से बच्चे की स्किन का नैचुरल ऑयल खत्म हो जाता है, साथ ही त्वचा ड्राई और बेजान हो जाती है।
2. ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल
बच्चों की स्किन बहुत पतली होती है। जो पानी आपको हल्का गर्म लगता है, वह बच्चे को तेज गर्म लग सकता है। इससे उसकी स्किन जल सकती है या लाल दाने निकल सकते हैं। पानी का तापमान हमेशा अपनी कोहनी से चेक करें, पानी सिर्फ हल्का गुनगुना होना चाहिए।
3. केमिकल वाले साबुन-शैम्पू
खुशबूदार साबुन और झाग वाले प्रोडक्ट्स में केमिकल होते हैं। इनसे बच्चे की स्किन पर जलन या एलर्जी हो सकती है। बच्चे के लिए हमेशा डॉक्टर की सलाह से हल्के (माइल्ड) प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें।
4. ज्यादा देर तक नहलाना
5. सही से न पकड़ना
साबुन और पानी की वजह से नहाते वक्त बच्चा फिसल सकता है। अगर उसकी गर्दन और पीठ को सही सहारा न मिले, तो चोट लग सकती है। इसलिए नहलाते समय बच्चे को हमेशा एक हाथ से संभालकर पकड़े रखें।



Download Android App
Download iOS App




