
शादी सिर्फ एक रिश्ता नहीं, बल्कि एक सफर होता है। यहां प्यार, समझदारी और एक-दूसरे का साथ देना सबसे जरूरी है

वहीं, रिश्ते में यदि छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाएं तो ये सफर और खुशहाल हो जाता है

ऐसे में चलिए जानते हैं कि शादी को सफल बनाने वाले रूल्स के बारे में

पहला नियम है कि अगर एक पार्टनर गुस्सा है तो दूसरे को शांत रहना चाहिए। दोनों का एक साथ गुस्से में होना विवाद को और बढ़ा सकता है

दूसरा नियम कहता है कि पुरानी गलतियों को याद कर विवाद पैदा करने से बचें। उन बातों को भूल जाएं और आगे बढ़ें

तीसरा नियम है कि छोटी-छोटी बातों पर चिल्लानने से अच्छा है कि ठंडे दिमाग और विनम्रता से अपनी बात कहें

चौथा नियम है कि अगर बहस में जीत जरूरी हो तो साथी को जीतने दें। रिश्ते में जीता-हार नहीं, बल्कि समझदारी मायने रखती है

पांचवा नियम है कि हर दिन अपने पार्टनर को एक प्यारी बात या तारीफ करें। ये छोटी-छोटी बातें रिश्तों में बड़ा फर्क ला सकती है

अगर आपने इन नियमों को मान लिया तो आप शादी में काफी खुश रह सकते हैं


Download Android App
Download iOS App



