Healthy Recipe: नाश्ते के लिए बनाएं प्रोटीन और आयरन से भरपूर पालक मूंग दाल चीला

Summary :

Healthy Recipe: प्रोटीन और आयरन से भरपूर पालक मूंग दाल चीला…

मूंग दाल में भरपूर प्रोटीन और पालक में पाए जाने वाले आयरन के साथ-साथ अन्य पोषक तत्व इसे एक हेल्दी नाश्ता बनाते हैं

पालक मूंग दाल चीला बनाने के लिए आपको चाहिए- 3/4 कप पीली मूंग दाल, 1.2 कप पालक, 1 छोटा चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट, 1/2 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट, 1/4 छोटा चम्मच हिंग, 1/4 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर, 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच जीरा, स्वादानुसार नमक और तेल

मूंग दाल को धोकर 2 घंटे के लिए भिगो दें, इसके थोड़े पानी के साथ मिलाकर घोल बना लें

पालक के पत्तों को धोकर इसमें डालें और एक बार फिर से मिला लें, मिश्रण को एक कटोरे में डालें

इसमें हरी मिर्च का पेस्ट, अदरक, हींग, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, जीरा और नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएं

एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें और उस पर थोड़ा तेल लगाएं

एक चम्मच मिश्रण डालें और चीला बनाने के लिए फैलाएं। दोनों तरफ से पकाने के लिए तेल का इस्तेमाल करें

तैयार होने पर इसे चटनी के साथ गरमागरम परोसें

सुबह की शुरुआत Healthy चाहिए तो पीएं ये 5 Morning Drinks

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।