Honey Benefits : चेहरे की ख़ूबसूरती के लिए कैसे है शहद फायदेमंद

Summary :

स्किन की कई परेशानियों को दूर करेगा शहद

शहद सेहत के लिए काफी लाभदायक है साथ ही ये स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद है

स्किन पर इसके इस्तेमाल से कई परेशानियों से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं, स्किन पर शहद के इस्तेमाल से क्या फायदे हो सकते हैं

1) डार्क स्पॉट्स कम करने में मददगार

शहद में हाइड्रोजन परऑक्साइड पाया जाता है, जो स्किन को लाइट बनाने में काफी मददगार होता है।

2) मॉइस्चराइज करने में लाभदायक

शहद काफी समय तक मॉइस्चर लॉस से बचाता है, जिससे त्वचा रूखी नहीं होती और हाइड्रेटेड रहती है

3) एक्ने की समस्या को कम करने में सहायक

शहद में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो एक्ने को जल्दी ठीक करने और अधिक एक्ने होने से बचाने में काफी मदद करता है

4) एक्सफोलिएट करने में मददगार

शहद में एक्सफोलिएटिंग गुण पाए जाते हैं, जिस कारण से यह स्किन पर इकट्ठा डेड सेल्स को रिमूव करने में मदद करता है

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।