गर्मी में दही जमाने में जितनी आसानी होती है सर्दियों में उतनी ही मुश्किल। इस कारण लोग बाजार से दही खरीदते हैं
दही में लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो फायदेमंद होता है। इसलिए इसे प्रत्येक मौसम में खाना चाहिए
सर्दियों में अगर आप घर पर दही जमाना चाहते हैं तो यहां बताई गई टिप्स को फॉलो करें
सबसे पहले दूध को गर्म करें। फिर उसे नॉर्मल टेम्प्रेचर यानी ठंडा होने के लिए रख दें
दही जमाने के लिए बाजार से दही का छोटा पैकेट लेकर आ जाएं। इससे दही जमाने में आसानी होगी
दूध जब गुनगुना रहें तो उसमें आधी या एक चम्मच दही डालें। फिर इसे चम्मच से अच्छे से चलाएं
दही जमाने वाले बर्तन को आटे के डिब्बे में रखकर ढक्कन लगाएं। इसे रातभर ऐसे ही छोड़ दें
आटे के डिब्बे के बजाय आप रोटी वाले कैसरोल में भी दही वाला बर्तन रख सकते हैं
या फिर गर्म पानी भरकर बड़ा भगोना रख दें। इसमें दही का कटोरा रखकर छोड़ दें


Download Android App
Download iOS App












