Independence Day Decoration Ideas: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए बहुत ख़ुशी और गर्व का दिन होता है। इस दिन हमारा देश अंग्रेजों से आजाद हुआ था हमारे भारत को आजाद करवाने में बहुत से महान वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान भी दिया। इस दिन देश के कोने-कोने में देशभक्ति का माहौल रहता है। घर, स्कूल और ऑफिस, हर जगह तिरंगे के तीन रंगों- केसरिया, सफ़ेद और हरे से सजावट की जाती है। अगर आप भी इस 15 के दिन अपने घर और ऑफिस को सजाना चाहते हैं, तो यहां कुछ आइडियाज दिए गए हैं, जो आपको पसंद आएंगे।
15 अगस्त पर ऐसे करें डेकोरेशन
1. गुब्बारों की सजावट

गुब्बारों से डेकोरेशन करना सबसे आसान और कम बजट वाला तरीका माना जाता है। 15 अगस्त के दिन आप केसरिया, सफ़ेद और रंग के गुब्बारों को मिलाकर आगे के दरवाजे पर एक सुंदर गेट बना सकते हैं। तीनों रंगों के गुब्बारों का गुच्छा बनाकर दीवारों के कोनों पर या छत पर चिपकाएं।
2. फूलों और रंगों की रंगोली

मेन दरवाजे या हॉल के बीच में रंगोली बनाने से ऑफिस या घर बेहद सुंदर लगने लगता है। केसरिया रंग के लिए गेंदें के फूल, सफ़ेद रंग के लिए मोगरा या चमेली और हरे रंग के लिए हरी पत्तियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। बीच में नीले फूलों से अशोक चक्र बनाएं। आप बाजार में मिलने वाले रंगों से भी तिरंगे की इजी डिजाइन बना सकते हैं।
3. कागज के क्राफ्ट और झालर

कलरफुल कागज से बनी चीजें बच्चों के साथ मिलकर आसानी से बनाई जा सकती है। तीनों रंगों के कागज से गोल पंखे बनाकर दीवार पर सजाएं। लंबे कागज की पट्टियां काटकर लड़ियां बनाएं और उन्हें छत या खिड़कियों पर लगाएं।
4. टेबल की सजावट

ऑफिस की टेबल या घर की पढ़ाई वाली जगह को सजाने के लिए आप छोटा सा तिरंगा रखें। टेबल के किनारों पर तिरंगे रिबन या छोटे कागज के झंडे लगाएं। नोटिस बोर्ड पर स्वतंत्रता सेनानियों के फोटो और अच्छे विचार लगाएं।
Also Read: 15 अगस्त पर स्कूल-कॉलेज में लिखना है शानदार निबंध या देना है भाषण? यहां से लें बेस्ट आइडियाज



Download Android App
Download iOS App




