Lohri 2025: लोहड़ी के लिए यूं तैयार करें मूंगफली की चिक्की, लिख लें रेसिपी

Summary :

Lohri 2025: लोहड़ी पर ट्राई करें मूंगफली की चिक्की की यह खास रेसिपी…

बस कुछ ही दिनों बाद लोहड़ी का त्योहार आने वाला है। इस मौके पर मूंगफली की चिक्की काफी पसंद की जाती है। ऐसे में यहां इसे बनाने की आसान रेसिपी बताई गई है। अगर आप बाजार वाली पसंद नहीं करते तो घर पर ही इसे बना सकते हैं

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए- 1 कप मूंगफली (बिना छिलके वाली), 1 कप गुड़ या चीनी (चाशनी के लिए), 3 बड़े चम्मच पानी और घी

सबसे पहले मूंगफली को पैन में भून लें

ठंडा होने पर उन्हें अपने हाथों से रगड़कर छिलका हटा दें, फिर उन्हें दरदरा कर दें

एक पैन में चीनी या गुड़ के साथ पानी डालें। धीमी आंच पर मिश्रण को गर्म करें और चलाते रहें। जब मिश्रण पिघल जाए तो गैस बंस कर दें

गर्म मिश्रण में मूंगफली डालें और अच्छे से मिलाएं

अब एक ट्रे को घी से कोट करें और इसमें मिश्रण डालें और किसी चम्मच की मदद से इसका चिकना बेस बना लें

मिश्रण जब गर्म रहे तभी इसे चौकौर टुकड़ों में काटें और वैसे ही रख दें। ठंडा होने पर इसे एयरटाइट कंटेनर में रखें और मीठे के लिए खाएं

Besan Recipes: बेसनसे बनाएं ये 7 टेस्टी Dishes, बच्चों को खूब आएगी पसंद

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।