बच्चों की छुट्टी वाले दिन झटपट शेज़वान नूडल्स बनाएं। यहां आसान रेसिपी दी गई है
सामग्री: 1 पैकेट हक्का नूडल्स, 2-3 बड़े चम्मच शेज़वान सॉस, ½ कप हरा प्याज, 2 बड़े चम्मच हरा प्याज के पत्ते, कटे हुए, ½ कप कद्दूकस किया हुआ गाजर, ½ कप कद्दूकस की हुई गोभी, ½ कप शिमला मिर्च, 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक और काली मिर्च, 1 चम्मच सिरका, ½ चम्मच सोया सॉस
एक पैन में पानी उबालें। उसमें थोड़ा नमक और 1 छोटा चम्मच तेल डालकर नूडल्स डालें और पकने दें
दूसरे पैन में तेल गर्म करें। उसमें बारीक कटे हुए प्याज़ और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें
इसमें शेज़वान सॉस मिलाएं और लगभग एक मिनट तक पकने दें
इसमें कद्दूकस गाजर, पत्ता गोभी और शिमला मिर्च डालें
अब नूडल्स को छान लें और ठंडे पानी से धो लें। किसी छलनी में फैला दें और ऊपर से थोड़ा तेल डाल दें
सब्जियों को भूनें और हल्का पकाएं। नूडल्स को सब्जियों के साथ पैन में डालें। सोया सॉस और सिरका डालें और अच्छी तरह मिलाएं
हरे प्याज़ के पत्तों से सजाएं और गरमागरम परोसें



Download Android App
Download iOS App












