Matar Paratha: सुबह के नाश्ते में बनाएं सेहत से भरा मटर का पराठा, लिख लें रेसिपी

Summary :

Matar Paratha: स्वाद और सेहत से भरपूर मटर पराठा, जानें आसान रेसिपी…

सामग्री: 1 कप गेहूं का आटा, 1/2 कप उबली हुई मटर, 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), 1 चम्मच अदरक (कद्दूकस किया हुआ), 1/2 चम्मच जीरा, 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 चम्मच गरम मसाला, नमक स्वाद अनुसार, घी या तेल (पाराठा सेंकने के लिए)

सबसे पहले उबली हुई मटर को मसल लें या मिक्सी में हल्का सा पीस लें, ताकि एक स्टफिंग तैयार हो जाए

स्टफिंग में नमक, हरी मिर्च, अदरक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिला लें

एक बर्तन में आटे को गूंथ लें। आटा गूंथते समय थोड़ा पानी ही डालें, आटा ज्यादा नरम नहीं होना चाहिए

गूंथने के बाद आटे को ढककर 10-15 मिनट के लिए रख दें

आटे की लोइयां बनाएं और इन्हें छोटा बेल लें, अब इसमें मटर की स्टफिंग करें, इसके बाद इसे गोल बेलें

एक तवा या तवे पर थोड़ा सा घी या तेल डालकर उसे अच्छी तरह से गर्म करें

अब बेलें हुए पराठे को तवे पर डालें। जैसे ही एक साइड हल्की ब्राउन हो जाए, उसे पलटकर दूसरी साइड को भी सेंकें। फिर पराठे पर घी लगाकर उसे सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें

आपका मटर पराठा तैयार है। इसे गरमागरम दही, अचार या चटनी के साथ सर्व करें

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।