Monsoon Home Cleaning Tips: बारिश के मौसम में घर से आने लगी है सीलन की गंध? इन आसान घरेलू उपायों से दूर करें नमी और फफूंदी

Summary :

बारिश का मौसम शुरू होते ही हर जगह पेड़-पौधे और मिट्टी की खुशबू आने लगती है, वहीं दूसरी तरफ घरों में नमी और सीलन की समस्या बढ़ने लगती है। इस समय दीवारों से आने वाली बदबू, बंद कमरों की घुटन, अलमारी में रखे कपड़ों से आती सीलन की गंध और फर्श पर जमा नमी पूरे घर का माहौल खराब कर देती है। अगर आप भी इस समस्या से बचना चाहते हैं, तो इस पर जल्द से जल्द ध्यान दें, वरना फफूंदी और बैक्टीरिया और भी तेजी से बढ़ जाएंगे, जिससे घर की साफ-सफाई के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी इसका गहरा…

बारिश का मौसम शुरू होते ही हर जगह पेड़-पौधे और मिट्टी की खुशबू आने लगती है, वहीं दूसरी तरफ घरों में नमी और सीलन की समस्या बढ़ने लगती है। इस समय दीवारों से आने वाली बदबू, बंद कमरों की घुटन, अलमारी में रखे कपड़ों से आती सीलन की गंध और फर्श पर जमा नमी पूरे घर का माहौल खराब कर देती है।

अगर आप भी इस समस्या से बचना चाहते हैं, तो इस पर जल्द से जल्द ध्यान दें, वरना फफूंदी और बैक्टीरिया और भी तेजी से बढ़ जाएंगे, जिससे घर की साफ-सफाई के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी इसका गहरा असर पड़ता है। अगर आपके घर में भी बारिश के मौसम में सीलन की गंध परेशान करती है, तो ये 5 आसान और असरदार टिप्स आपके काम आएंगे।

नमी और सीलन से बचने के लिए करें ये उपाय

1. ताजी हवा को घर में आने दें

monsoon easy tips for home
monsoon easy tips for home (Source: Social Media)

बारिश का मौसम शुरू होते ही घर के खिड़की-दरवाजे पानी के कारण सड़ने लगते हैं। इसके साथ ही घर में सीलन की बदबू काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इसके लिए आप इस मौसम में घर के आमने-सामने के खिड़की-दरवाजे कुछ देर के लिए खोल दें। हवा का आर-पार जाना बदबू को बाहर निकालने का सबसे आसान और नेचुरल तरीका होता है।

2. अलमारी और कपड़ों को सूखा रखें

ghar se nami kaise dur kare
ghar se nami kaise dur kare (Source: Social Media)

मानसून में कपड़ों और अलमारी से सबसे ज्यादा बदबू आने की समस्या होती है, इसलिए बारिश के मौसम में कपड़ों को पूरी तरह सूखने के बाद ही अलमारी में रखें। अलमारी समय-समय पर खोलकर कपड़ों में हवा लगाते रहें। लैवेंडर सैशे, कपूर या खुशबूदार पाउच का इस्तेमाल करें। गीले जूते या बैग अलमारी में रखने से बचें।

3. लीक और दरारों को भरें

How To Get Rid Of Flies
How To Get Rid Of Flies (Source: Social Media)

बारिश के मौसम में अगर दीवारों पर सीलन बनी रहती है, तो इसकी वजह पाइपलाइन का फटना, छत से पानी टपकना या दीवारों में दरारों का होना होता है। ऐसे में सिर्फ घरेलू उपाय काफी नहीं होते हैं। छेद की असली वजह का पता लगाकर उसकी मरम्मत कराना बहुत जरूरी होता है।

4. फर्नीचर को दीवार से दूर रखें

Monsoon Home Cleaning Tips
Monsoon Home Cleaning Tips (Source: Social Media)

अगर आप भी अपने घर में अलमारी, सोफा या बेड को पूरी तरह दीवार से सटाकर रखते हैं, तो इससे हवा का प्रवाह रुक जाता है और पीछे की तरफ नमी जमा होने लगती है, इसलिए कोशिश करें कि फर्नीचर और दीवार के बीच थोड़ा गैप रखें, ताकि इस मौसम में हवा आसानी से हर तरफ घूम सके और सीलन न होने पाए।

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।