Muffin Cake Recipe: इस क्रिसमस घर बनाएं Tasty और Soft मफिंस, नोट करें रेसिपी

Summary :

Muffin Cake Recipe: घर पर भी आसानी से मफिन केक तैयार किया जा सकता है…

क्रिसमस आने पर लोग बाजार से तरह-तरह के केक खरीदते हैं

क्या आप जानते हैं कि घर पर भी आसानी से मफिन केक तैयार किया जा सकता है

सामग्री लें: 2 कप ऑल – परपज़ आटा, 3 चम्मच बेकिंग पाउडर, ½ चम्मच नमक, ¾ कप  चीनी, 2 अंडे, 1 कप दूध, ¼ कप वेजीटेबल तेल (फ्लेवर के लिए आप चॉकलेट सिरप, चॉकलेट चिप्स, चेरीज, वैनिला सिरप या स्ट्रॉबेरी सिरप का इस्तेमाल भी कर सकते हैं)

एक बड़े कटोरे में आटा, बेकिंग पाउडर, नमक और चीनी को एक साथ मिलाएं इसके बाद बीच में एक गड्ढा बनाएं

एक छोटे कटोरे में दूध और तेल डालकर अंडे को कांटे से फेंटें

अंडे के मिश्रण को एक साथ आटे के मिश्रण में डालें; कांटे से जल्दी और हल्के से मिलाएँ जब तक कि यह थोड़ा गीला न हो जाए

अब मफिन कप में मिश्रण को चम्मच से डालें याद रहे कप को ऊपर तक नहीं भरना है, सिर्फ ¾ हिस्सा ही भरना है

प्री-हीटेड ओवन में लगभग 25 मिनट तक बेक करें

आपका मफिन केक तैयार है, इसे अपने परिवार और दोस्तों के साथ खाएं

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।