Parenting Tips: आपकी ये आदतें बना देंगी बच्चों को आलसी, समय रहते सुधारें

Summary :

Parenting Tips: बच्चों की आलसी आदतों से बचने के लिए अपनाएं ये पेरेंटिंग टिप्स

कई बार पेरेंट्स प्‍यार-दुलार के चक्‍कर में अनजाने ही कुछ ऐसा करते हैं, जिससे बच्चे की आदतें खराब हो जाती हैं और उनमें आलस भर जाता है

इन आदतों को समय रहते नहीं सुधारा गया, तो इसका असर बच्चों के पूरे जीवन पर पड़ सकता है

आइए जानते हैं कि आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

बच्चों को काम न करने देना- कई बार पेरेंट्स बच्चों के छोटे-मोटे काम को भी खुद कर देते हैं। इससे बच्चे आलसी बन सकते हैं। इसलिए बच्चों को खुद से अपने छोटे-छोटे काम करने का मौका दें

बच्चों को फोन देना- बच्चों को व्यस्त रखने के लिए परेंट्स उन्हें फोन देने की आदत उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से आलसी बना देती है। बच्चों को आउटडोर एक्टिविटीज में व्यस्त रखें, इससे उनका दिमाग तेज बनेगा

बच्चे का मनोबल गिराना- कई बार पेरेंट्स बच्चों पर आलसी और नालायक जैसे लेबल लगा देते हैं। यह चीजें बच्चों की आत्मविश्वास को तोड़ती हैं। इसलिए बच्चों को प्रेरित करें और उनकी तारीफ करें

खुद आलस करना- बच्चे अपने माता-पिता को देखकर ही पलते हैं। अगर माता-पिता ही आलसी हैं, तो बच्चों को भी यही सिखने को मिलता है

बच्चों की परेशानियां खुद सुलझाना-  कई पेरेंट्स अपने बच्चों की मुश्किलों का हल खुद ढूंढ लेते हैं, जिससे उन्हें परेशानी न हों। इससे बच्चे खुद परेशानी का सामना करना ही नहीं सीख पाते। बच्चों को संघर्ष करने का मौका दें ताकी वह आत्मनिर्भर बन सकें

World Cancer Day 2025: कैंसर से बचाव के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।