Bacchon ko English bolna kaise sikhayen: आज के दौर में अंग्रेजी सिर्फ एक भाषा नहीं है, बल्कि लोगों से जुड़ने और नए मौकों को पाने का एक बड़ा जरिया बन चुकी है। यही वजह है कि हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा अच्छी अंग्रेजी बोले। यही वजह है कि माता-पिता बचपन से ही अपने बच्चों को अंग्रेजी में बोलने के लिए कहते हैं। बहुत से माता-पिता तो इसके लिए बच्चों का अलग से ट्यूशन भी लगवाते हैं, लेकिन फिर भी मनचाहा नतीजा नहीं मिलता। इसलिए हम आपके लिए कुछ बहुत आसान तरीके लाए हैं, जिन्हें फॉलो करके आपका बच्चा बहुत जल्दी और आसानी से अंग्रेजी बोलना सीख जाएगा।
बच्चों को अंग्रेजी सिखाने के 7 आसान टिप्स (Easy ways to teach kids English)

1. चीजों के नाम अंग्रेजी में बताने की आदत डालें
घर की रोजमर्रा की चीजों का नाम बच्चे को अंग्रेजी में ही बताएं, जैसे की चम्मच को स्पून, मेज को टेबल, पर्दे को कर्टेन आदि। जब बच्चा रोज इस्तेमाल होने वाली चीजों को अंग्रेजी नाम से जानने लगेगा, तो उसके लिए छोटी-छोटी बातें अंग्रेजी में बोलना बहुत आसान हो जाएगा।
2. घर में खुद अंग्रेजी बोलना शुरू करें
अगर आप चाहते हैं कि बच्चा अंग्रेजी बोले, तो सबसे पहले आपको खुद उससे अंग्रेजी में बात करनी होगी। आप बच्चे से जिस भाषा में बात करेंगे, वह वही भाषा सुनना, समझना और बोलना सीखेगा।
3. रोज एक नया अंग्रेजी शब्द सिखाएं

हर दिन बच्चे को खेल-खेल में अंग्रेजी का एक नया शब्द सिखाएं और उसका मतलब समझाएं। फिर दिन भर बच्चे को उस शब्द का इस्तेमाल करके छोटे-छोटे सेंटेंस बनाने को कहें। इससे बच्चे की वोकैबलरी बहुत अच्छी हो जाएगी।
4. अंग्रेजी में कार्टून और फिल्में दिखाएं
अगर आपका बच्चा टीवी देखना पसंद करता है, तो उसे अंग्रेजी भाषा वाले कार्टून और फिल्में ही दिखाएं। इससे वह अंग्रेजी के नए-नए शब्द सीखेगा और धीरे-धीरे उन्हें अपनी बोली में इस्तेमाल करने लगेगा।
5. रात को सोने से पहले अंग्रेजी कहानियां सुनाएं
अगर आप रात को बच्चे को सुलाते समय कहानियां सुनाते हैं, तो उन्हें अंग्रेजी में ही सुनाएं। यह प्रैक्टिस बच्चे का दिमाग तेज करेगा और उसकी नई चीजें सीखने की स्किल को भी बढ़ाएगा।
6. अंग्रेजी गाने सुनने की आदत डालें
बच्चे गानों की धुन और बोल बहुत जल्दी याद कर लेते हैं। गाना सुनते-सुनते उनका अंग्रेजी में रुझान बढ़ेगा और वे आसानी से नए शब्द बोलना सीख जाएंगे। इसलिए घर में अंग्रेजी गाने बजाएं।
7. गलती होने पर डांटें नहीं
जब बच्चा अंग्रेजी बोले और कोई गलती कर दे, तो उसे बार-बार रोकें-टोकें नहीं। बार-बार टोकने से उसका आत्मविश्वास कम हो जाएगा और हो सकता है कि वह डर के मारे अंग्रेजी में बात करना ही बंद कर दे।


Download Android App
Download iOS App




