बच्चे का जन्म घर में ढेरों खुशियां लेकर आता है। पूरे परिवार के साथ-साथ माता-पिता भी बच्चे के आने पर उस दिन को धूम-धाम से सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बच्चे का जन्म ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी नहीं होती है, बल्कि बच्चे के लिए सही नाम चुनना सबसे बड़ी बात होती है। आजकल के माता-पिता अपने बच्चों का नाम रखने को लेकर काफी सीरियस रहते हैं। माता-पिता अपने बच्चों के लिए ऐसे नाम चाहते हैं, जो बोलने में आसान हों। साथ ही, सुनने में कूल लगें, तो चलिए यहां नामों की लिस्ट और अर्थ देखते हैं।
बेबी बॉय के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले नाम

आरव / Aarav: शांत, ज्ञानी
अद्वैत / Advait: अनोखा, जिसके समान कोई न हो
अद्विक / Advik: अद्वितीय, बेमिसाल
अहान / Ahaan: सुबह की पहली किरण
अनय / Anay: पवित्र, भगवान विष्णु का नाम
अरिन / Arin: खुशियों से भरा, शक्ति का पर्वत
अर्जुन / Arjun: चमकदार, निडर योद्धा
अथर्व / Atharv: ज्ञानी, भगवान गणेश का रूप
अयान / Ayaan: ईश्वर का उपहार
देवांश / Devansh: ईश्वर का अंश
ध्रुव / Dhruv: अचल, ध्रुव तारा
हृदान / Hridaan: विशाल हृदय वाला
ईशान / Ishaan: भगवान शिव, सूर्य
इवान / Ivaan: ईश्वर का सुंदर उपहार
कबीर / Kabir: महान, प्रसिद्ध संत
कियान / Kian: ईश्वर की कृपा, राजा
क्रिशव / Krishav: भगवान कृष्ण और शिव का स्वरूप
मनन / Manan: गहरा चिंतन, विचार
निर्वाण / Nirvaan: मोक्ष, परम आनंद
ओमांश / Omansh: ॐ का अंश
पर्व / Parv: उत्सव, त्यौहार
रणवीर / Ranveer: युद्ध का नायक, वीर
रेयांश / Reyansh: प्रकाश की किरण, भगवान विष्णु का अंश
रिवान / Rivaan: महत्वाकांक्षी, घुड़सवार
रुद्र / Rudra: भयानक, भगवान शिव का रूप
समर / Samar: युद्ध, शाम की बात
शौर्य / Shaurya: वीरता, साहस
शिवांश / Shivansh: भगवान शिव का अंश
सिद्धार्थ / Siddharth: जिसका उद्देश्य पूरा हो चुका हो
विवान / Vivan: जीवन से भरपूर, सूर्य की किरणें
विहान / Vihaan: भोर, सुबह की रोशनी
यश / Yash: प्रसिद्धि, कीर्ति
युवान / Yuvan: युवा, स्वस्थ
ज़ियान / Zian: जीवन, सुंदर, आत्म-शांति


Download Android App
Download iOS App




