बच्चे को खाना खिलाने का सही तरीका (Bacho ko Khana Kaise Khilaye)

1. दूध और खाने के बीच समय रखें
बच्चे को खाना खिलाने से पहले ध्यान दें कि उसने 3 से 4 घंटे पहले ही दूध पिया हो। खाने और दूध के बीच समय का अंतर होना बहुत जरूरी है। अगर पेट में दूध रहेगा, तो बच्चे को भूख नहीं लगेगी और वह खाना नहीं खाएगा। इसलिए खाना खिलाने से ठीक पहले बच्चे को दूध बिल्कुल न दें।
2. जबरदस्ती बिल्कुल न करें

अगर बच्चा खाना नहीं खाना चाहता और मुंह फेर रहा है, तो ज़बरदस्ती उसके मुंह में खाना न भरें। ऐसा करने से बच्चे को खाने से चिढ़ होने लगती है। कई बच्चे जबरदस्ती करने रोने लगते हैं या उल्टी कर देते हैं। इसलिए बच्चे के साथ जबरदस्ती करने से बचें।
3. बच्चा न खाए, तो थोड़ा इंतज़ार करें
अगर बच्चा खाना न खाए, तो खाना हटा लें और 1-2 घंटे बाद फिर से कोशिश करें। अगर वह तब भी न खाए, तो फिर से खाना हटा दें और थोड़ी देर बाद दें। अक्सर लोग घबराकर बच्चे को बिस्किट या स्नैक्स दे देते हैं। इस दौरान आप बच्चे को सिर्फ पानी पिला सकते हैं। जब बच्चे को सच में तेज भूख लगेगी, तो वह अपने आप खाना खा लेगा।



Download Android App
Download iOS App




