स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों से कराएं ये 6 क्रिएटिव एक्टिविटीज (Creative Kids Activities for Independence Day)
1. सुबह तिरंगा फहराएं और बच्चों को देश के बारे में बताएं

दिन की शुरुआत शान से झंडा फहराकर करें। अगर आपकी सोसाइटी या आसपास कोई आयोजन हो रहा हो, तो पूरे परिवार के साथ उसमें शामिल हों। राष्ट्रगान के दौरान सम्मान से खड़े रहें और बच्चों को समझाएं कि हमारा तिरंगा क्यों इतना खास है। इसके साथ ही, बच्चों को देश की सेवा और सुरक्षा करने वाले वीरों के बारे में बताएं।
2. बच्चों को स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी कहानियां और क्विज सुनाएं
इस खास मौके पर बच्चों को हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और देशभक्तों की वीरता की कहानियां सुनाएं। इसके बाद उनसे कहानियों पर आधारित छोटे-छोटे सवाल पूछकर एक मजेदार क्विज भी रख सकते हैं। इससे बच्चे को जानकारी भी मिलेगी और देश के लिए प्रेम भी बढ़ेगा।
3. पेंटिंग और कविता जैसी प्रतियोगिताएं करवाएं

अगर आप किसी बड़ी सोसाइटी में रहते हैं, तो बच्चों के लिए देशभक्ति कविता और पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित कर सकते हैं। अगर आप घर पर ही हैं, तो बच्चों के साथ मिलकर खुद देशभक्ति से जुड़ी ड्राइंग या पेंटिंग बनाएं। इससे बच्चों का दिन मस्ती और क्रिएटिविटी के साथ बीतेगा।
4. देशभक्ति की फिल्में या सांस्कृतिक कार्यक्रम दिखाएं
5. घर में मौजूद चीजों से क्राफ्ट बनवाएं
बच्चों में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए घर में रखी चीजों से तिरंगा क्राफ्ट बनवाएं। आप उनसे कागज का झंडा, आइसक्रीम स्टिक से तिरंगा, रंगीन कागजों से अशोक चक्र या तिरंगा बैंड बनवा सकते हैं। इस तरह की एक्टिविटीज बच्चों को आर्ट सिखाने के साथ-साथ इतिहास से भी जोड़ती हैं।
6. तिरंगा थीम का खाना बनाएं



Download Android App
Download iOS App




