Questions to Ask Kids After School: स्कूल से लौटते ही पूछें ये 5 सवाल; बच्चा बनेगा पॉजिटिव, दयालु और कॉन्फिडेंट!

Summary :

यह लेख माता-पिता को बताता है कि स्कूल से लौटने के बाद बच्चों से कौन-से 5 ज़रूरी सवाल पूछने चाहिए। इससे माता-पिता और बच्चे का रिश्ता मज़बूत होता है और बच्चा बिना किसी डर के अपने दिल की बात खुलकर शेयर कर पाता है।

Questions to Ask Kids After School: आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में अक्सर माता पिता बच्चे से ये पूछना भूल जाते हैं कि स्कूल में उनका दिन कैसा रहा? या उन्होंने क्या नया सीखा? ये सवाल बहुत सरल हैं लेकिन इन्हें पूछकर आप अपने बच्चे के दिल का हाल जान सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आप और आपके बच्चे का रिश्ता मजबूत रहे और वे आपसे सबकुछ बताएं, तो उनके स्कूल से आने के बाद उनसे कुछ सवाल जरूर पूछें। आइए, जानें वे सवाल कौन से हैं।

स्कूल से आने के बाद बच्चे से जरूर पूछें ये 5 सवाल (Questions to Ask Kids After School)

Daily Routine Questions for Kids
Daily Routine Questions for Kids (Magnific)

1. आज स्कूल में सबसे अच्छी चीज क्या हुई?

यह सवाल बच्चे को पूरे दिन की अच्छी बातों के बारे में सोचने का मौका देता है। जब बच्चा अपने अच्छे अनुभव आपके साथ बांटता है, तो उसके चेहरे पर एक अलग ही चमक आ जाती है। इससे उसकी सोच में सकारात्मकता आती है, जो उसके मानसिक विकास में मदद करती है।

2. क्या आज कोई नया दोस्त बना या किसी नए दोस्त के साथ खेलने का मौका मिला?

इस सवाल से बच्चे को दूसरों से घुलने-मिलने और नए रिश्ते बनाने की प्रेरणा मिलती है। इसके साथ ही, एक माता-पिता के तौर पर आपको भी यह समझने में मदद मिलती है कि स्कूल में आपके बच्चे के दोस्त कैसे हैं और उसकी सोशल लाइफ कैसी चल रही है।

3. क्या आज दिनभर में कोई ऐसी बात हुई जिसने तुम्हें परेशान या दुखी किया?

Questions to Ask Kids After School
Questions to Ask Kids After School (Magnfic)

बच्चों का हर दिन एक जैसा या आसान नहीं होता। कई बार दोस्तों से अनबन, पढ़ाई का तनाव या टीचर की डांट उन्हें अंदर ही अंदर परेशान करती है। जब आप यह सवाल पूछते हैं, तो बच्चा  बिना किसी डर के अपना दर्द बयां कर पाता है। इससे आप सही समय पर उसकी समस्या को समझकर उसकी मदद कर सकते हैं।

4. आज तुमने कौन-सी नई और दिलचस्प चीज सीखी?

ये सवाल बच्चे के अंदर रोज कुछ नया सीखने की चाह जगाता है। जब बच्चा अपने दिनभर के नए अनुभव को आपके साथ शेयर करता है, तो उसे अपनी छोटी-छोटी सफलताओं पर गर्व महसूस होता है। इससे पढ़ाई और नई चीजों को जानने में उसकी दिलचस्पी और आत्मविश्वास दोनों बढ़ते हैं।

5. क्या आज आपने किसी की मदद की, या किसी ने आपकी मदद की?

ये सवाल बच्चे के मन में दया, हमदर्दी और इंसानियत के संस्कार डालता है। इससे बच्चे यह सीख पाते हैं कि दूसरों का सहारा बनना और जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद लेना कितना जरूरी है। इससे बच्चे में दया की भावना जगती है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।