हरियाणा के रेवाड़ी में एक बार फिर पशु का हमला जानलेवा हो गया। यहां सेक्टर-4 में 80 वर्षीय रिटायर्ड कैप्टन जगराम यादव सब्जी लेकर स्कूटी से जा रहे थे। तभी एक दौड़ते हुए आई गाय ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। उनको तुरंत शहर के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए रेफर कर दिया।
इलाज के दौरान मौत
जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड कैप्टन जगराम यादव सेक्टर-4 में अपनी पत्नी और पौत्र के साथ के साथ रहते थे। शाम को वह स्कूटी पर जाकर सब्जी मंडी से सब्जी लेकर अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान उनपर दो गाय कूद गई, इस हादसे में जगराम यादव घायल हो गए। आस-पास मौजूद लोग उन्हें घायल अवस्था में निजी अस्पताल लेकर गए। जहां मंगलवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
1 बेटे की पहले ही मौत हो चुकी थी
हादसे में जान गंवाने वाले जगराम यादव के दो बेटे थे, जिसमें से एक की मौत हो गई। अब उस बेटे का 35 वर्षीय बेटा (पोता) दादा-दादी और पत्नी के साथ रह रहा है। वहीं, दूसरा बेटा रेवाड़ी में परिवार के साथ अलग रहता है।
बेसहारा पशुओं का जानलेवा हमला
यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बेसहारा पशु लोगों की मौत का कारण बने हैं। इस घटना ने एक बार जनता में आक्रोश पैदा कर दिया है। लोगों ने जिला प्रशासन ने आवारा और बेसहारा पशुओं को पकड़ने और कठोर कदम उठाने की मांग की है। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हो।


Download Android App
Download iOS App




