How to Raise Confident Child: बच्चे की तरक्की में मां-बाप का बहुत बड़ा हाथ होता है। बच्चों की देखरेख करना आसान नहीं है, इसमें हर कदम बहुत सोच-समझकर उठाना पड़ता है। अगर आप भी अपने बच्चे को आत्मविश्वासी और सफल बनाना चाहते हैं, तो यहां दी गई टिप्स आपके काम आएंगी।
बच्चे की तरक्की में काम आएंगे ये पेरेंटिंग टिप्स

1. बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ाएं
आपके शब्द और काम बच्चे के आत्मविश्वास पर सीधा असर डालते हैं। आपको बच्चे की छोटी-छोटी सफलताओं पर उसकी तारीफ करनी चाहिए और उसे बढ़ावा देना चाहिए। इससे उसे खुद पर गर्व महसूस होता है और वह अपने काम खुद करना सीख जाता है। बच्चे की कभी भी दूसरे बच्चों से तुलना न करें।
2. अनुशासन बनाना है जरूरी
हर घर में नियम होना बहुत जरूरी है। इससे बच्चे को सही और गलत का अंतर समझ आता है। उसे पता चलता है कि उसे कहां खुद पर काबू रखना है और किस तरह का बर्ताव गलत माना जाएगा। घर में कुछ नियम होने से बच्चे को आपकी उम्मीदें पता चलती हैं और वह खुद पर कंट्रोल करना सीखता है। जैसे होमवर्क समय से करना, टीवी का समय फिक्स होना आदि।
3. अच्छे रोल मॉडल बनें
बच्चे अपने मां-बाप को देखकर ही सीखते हैं, इसलिए आपको कम से कम बच्चों के सामने अच्छे से पेश आना चाहिए। आपका गुस्सा और बात करने का तरीका, हर चीज बच्चा बहुत गौर से देखता है और फिर वही सीख जाता है। जिन बच्चों में ज्यादा गुस्सा होता है, उनके घर का माहौल अक्सर तनावपूर्ण होता है।
4. अपने बच्चों के लिए समय निकालें
आजकल ज्यादातर मां-बाप नौकरी करते हैं, इसलिए बच्चों के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है। लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि बच्चों के लिए मां-बाप का समय बहुत कीमती होता है। अगर आप बच्चों के साथ दोपहर का खाना नहीं खा सकते, तो सुबह दस मिनट पहले उठकर उनके साथ नाश्ता कर लें। रात के खाने के बाद बच्चों के साथ दस मिनट टहलते हुए भी आप उनसे बातचीत कर सकते हैं।
5. घर में प्यार भरा माहौल रखें
बच्चे ऐसी जगहों पर सबसे अच्छा सीखते हैं जहां उन्हें मानसिक शांति और अपनापन मिलता है। घर में ज्यादा लड़ाई-झगड़े या तनाव होने से बच्चों की मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए कोशिश करें कि घर का माहौल खुशनुमा और सकारात्मक रहे।
6. गलतियों से सीखने दें
बच्चों से गलतियां होना आम बात है, इसलिए हर गलती पर उन्हें डांटने के बजाय उन्हें समझाएं। जब बच्चे अपनी गलती से खुद सीखते हैं, तो वे भविष्य में ज्यादा समझदार और जिम्मेदार बनते हैं।


Download Android App
Download iOS App




