Janmashtami Activities for Kids: हर साल देश और विदेश में कृष्ण जन्माष्टमी, बहुत ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। साल 2026 में जन्माष्टमी का त्योहार 4 सितंबर, शुक्रवार को मनाया जाएगा। जन्माष्टमी का त्योहार बच्चों के लिए बहुत मजेदार होता है। ऐसे में माता-पिता को बच्चों को यह जरूर बताना चाहिए कि यह त्योहार कैसे मनाया जाता है। यहां पर आसान तरीके बता रहे हैं जिनसे आप बच्चों को भी इस त्योहार में शामिल कर सकते हैं।
बच्चों के लिए 4 मजेदार जन्माष्टमी एक्टिविटीज
1. राधा-कृष्ण के पोशाक पहनाएं

जन्माष्टमी पर बच्चों को कृष्ण और राधा के सुंदर पोशाक पहनाकर सजाया जाता है। कान्हा और राधा के रूप में सजे बच्चे बहुत ही प्यारे लगते हैं। उनका मेकअप करें, कान्हा को मोर पंख और बांसुरी दें, वहीं राधा का सुंदर सा लहंगा पहनाएं। इस तरह सजने-संवरने में बच्चों को बहुत मजा आएगा।
2. दही हांडी सजाएं
जन्माष्टमी पर दही हांडी फोड़ने की परंपरा है। अगर आप बाहर जाकर भीड़ में इसे नहीं मना सकते, तो आप घर पर ही अपने बच्चे के साथ मिलकर एक छोटी सी मटकी सजा सकते हैं। इससे बच्चों को कुछ नया और क्रिएटिव करने का मौका मिलेगा।
3. मिठाई बनाएं
जन्माष्टमी पर कई तरह की मिठाइयां बनती हैं। इस दिन आप अपने बच्चे की मनपसंद मिठाई बना सकते हैं और उसे बनाने में बच्चे की छोटी-मोटी मदद भी ले सकते हैं। बच्चों के साथ मिलकर मिठाई बनाना बहुत मजेदार होगा। आप इस दिन प्रसाद के रूप में पंजीरी या खीर बना सकते हैं।
4. ड्राइंग और क्राफ्ट

आप बच्चों से घर पर कागज या कार्डबोर्ड से बांसुरी जैसी चीजें बनवा सकते हैं और उन्हें इस त्योहार की कहानी सुना सकते हैं। अगर आपके बच्चे को ड्राइंग पसंद है, तो आप उसे कृष्ण जी के बचपन से जुड़ी कोई अच्छी सी पेंटिंग बनाने के लिए कह सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




