Teaching Good Manners to Children: केवल किताबी पढ़ाई बच्चे का भविष्य नहीं संवारती, बल्कि उसकी अच्छी आदतें और संस्कार भी जरूरी होते हैं और ये संस्कार सिर्फ माता-पिता और घर के बड़ी ही सिखा सकते हैं। बच्चा पढ़ाई में कितना भी तेज़ क्यों न हो, अगर उसमें दूसरों से बात करने का सही तरीका नहीं है, तो लोग उसे पसंद नहीं करते। वहीं अगर बच्चे में की अच्छी आदतें सबका दिल जीत लेती हैं। बच्चे वही सीखते हैं जो अपने घर और आसपास देखते हैं, इसलिए माता-पिता का यह फर्ज बनता है कि वे उन्हें सही और अच्छी बातें सिखाएं।
हर बच्चे में होनी चाहिए ये 5 अच्छी आदतें (Good Habits for Kids)

1. सबका आदर करना
2. ‘प्लीज’और ‘थैंक यू’ बोलना सिखाएं
बच्चे को बचपन से ही मदद मांगते समय ‘प्लीज’ और कोई चीज या मदद मिलने पर ‘थैंक यू’ कहना सिखाएं। इतना ही नहीं, माता-पिता को खुद भी बच्चे के साथ इसी तरह बात करनी चाहिए। जैसे कि पानी चाहिए तो “प्लीज पानी दे दो” कहना और पानी मिलने के बाद “थैंक यू” बोलना। यह आदतें बच्चों में अच्छे संस्कार डालती है।
3. दूसरों की सुनना
बच्चों को यह बात जरूर सिखाएं कि जब दो लोग बात कर रहे हों, तो बीच में अपनी बात न शुरू करें। अक्सर बच्चे दूसरों को टोक देते हैं। उन्हें यह समझ में आना चाहिए कि पहले सामने वाले की पूरी बात सुनें, और फिर अपनी बारी आने पर ही बोलें। इससे बच्चे सामाजिक बनते हैं।
4. अपनी गलती मानना और ‘सॉरी’ कहना
गलती किसी से भी हो सकती है, यह बहुत स्वाभाविक है। लेकिन बहुत से लोग अपनी गलती छुपाते हैं या मानने से इंकार करते हैं। अपने बच्चे को सिखाएं कि अगर उससे कोई गलती हो जाए, तो बिना डरे उसे स्वीकार करे और दिल से ‘सॉरी’ बोले। इससे बच्चा अपनी जिम्मेदारियों को समझना सीखता है और उसे अपनी गलती का एहसास होता है।
5. अपनी चीजें दूसरों के साथ बांटना
बहुत से बच्चे अपने खिलौने या खाने की चीजें दूसरों को देने में हिचकिचाते हैं। अगर आप शुरू से ही उन्हें बांटकर खाना और खेलना सिखाएंगे, तो आगे चलकर वे एक मददगार और दयालु इंसान बनेंगे। अपनी चीजें शेयर करने से बच्चों के दोस्त भी जल्दी बनते हैं और लोग उन्हें पसंद भी करते हैं।



Download Android App
Download iOS App




