झटपट तैयार करें गार्लिक बटर नान, रेसिपी है बेहद आसान

Summary :

घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी गार्लिक बटर नान, जानें आसान रेसिपी

सामग्री: 2 कप मैदा, 1/2 कप दही, 1 चम्मच चीनी, 1/2 चम्मच नमक, 1/2 चम्मच बेकिंग पाउडर, 2-3 चम्मच गर्म पानी, 2-3 चम्मच बटर, और 4-5 कलियां लहसुन (कटी हुई)

एक बर्तन में मैदा, नमक, चीनी, और बेकिंग पाउडर मिलाएं। फिर दही और थोड़ा गर्म पानी डालकर मुलायम आटा गूंध लें

गूंधे हुए आटे को एक कटोरे में रखें, ऊपर से थोड़ा तेल लगाएं और ढककर 1-2 घंटे के लिए रखेंआटे को लेकर छोटे गोले बनाएं। फिर बेलन से बेलकर नान का आकार दें

बेलने के बाद नान पर कटी हुई लहसुन छिड़कें और हल्का दबाएं

तवा या ओवन को अच्छे से गरम करें। अगर तवे पर बना रहे हैं तो नान को तवे पर डालें

नान को 2-3 मिनट तक पकाएं जब तक वह सुनहरा भूरा न हो जाए। फिर पलटकर दूसरी तरफ भी पकाएं

नान पकने के बाद बटर लगाएं और गरमा-गर्म परोसें

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।