हर भारतीय रसोई में प्रेशर कुकर का इस्तेमाल होता ही है
इसमें खाना जल्दी और आसानी से पकता है, जिससे लोगों का कम समय लगता है
लेकिन कई मामले ऐसे भी आते हैं जहां लोगों की छोटी सी गलती से प्रेशर कुकर फट जाता है
खाना बनाते समय प्रेशर कुकर में ऊपर तक पानी न भरें, पानी की मात्रा का खास ध्यान रखें
कुकर में ज्यादा पानी भरने से उस पर दबाव ज्यादा पड़ता है और इससे उसके फटने का खतरा भी बढ़ जाता है
अगर आपके कुकर की रबर वाली रिंग खराब हो तो उसे तुरंत बदल लें, क्योंकि अगर रबर खराब होगा तो प्रेशर सही से नहीं बनेगा और इससे कुकर फट सकता है
समय समय पर कुकर की सीटी साफ करते रहे, अगर इसमें गंदगी जमी रहेगी तो प्रेशर बाहर नहीं निकल पाएगा
कुकर का इस्तेमाल करते समय इन बातों को ध्यान में रखना जरुरी है
नहीं तो ये भयानक खतरा बनकर सामने आ सकता है



Download Android App
Download iOS App












