Ram Laddu Recipe: घर पर बनाएं दिल्ली के फेमस राम लड्डू, नोट कर लें रेसिपी

Summary :

Ram Laddu Recipe: दिल्ली के फेमस राम लड्डू अब घर पर बनाएं, जानें आसान रेसिपी…

सामग्री- मूंग दाल (1 कप), चना दाल (1/2 कप), बेकिंग सोडा (1/4 चम्मच), नमक स्वाद अनुसार, हल्दी पाउडर (1/4 चम्मच), अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट (1 चम्मच), हरा धनिया (कटा हुआ), तेल (तलने के लिए)

मूंग दाल और चना दाल को एक साथ 4-5 घंटे के लिए भिगोकर रख लें। फिर पानी निकालकर मिक्सी में दरदरा पीस लेंराम लड्डू बनाने की आसान रेसिपी विधि

पिसी हुई दाल में बेकिंग सोडा, नमक, हल्दी, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं

अगर मिश्रण बहुत गीला लगे, तो थोड़ा सा बेसन मिला सकते हैं। मिश्रण गूंधते वक्त ध्यान रखें कि यह बहुत सख्त या बहुत नरम न हो

अब मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बना लें

कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल अच्छे से गर्म होने पर, इसमें लड्डू डालें

लड्डू को मध्यम आंच पर तब तक तलें जब तक सुनहरे और कुरकुरे न हो जाएं। तले हुए लड्डू को बाहर निकाल कर टिशू पेपर पर रखें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए

राम लड्डू को आमतौर पर हरी चटनी और मीठी चटनी के साथ परोसा जाता है। हरी चटनी में हरी मिर्च, धनिया, अदरक और नमक डालकर पत्तियों को पीस लें

ताजे तले हुए राम लड्डू को चटनी के साथ गरम-गरम सर्व करें

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।