प्यार में धोखा मिलने की 8 बड़ी वजहें (Reasons Behind Betrayal)

1. इमोशनल अटैचमेंट की कमी
कई बार प्यार के रिश्ते में दो लोग आपस में दिल से नहीं जुड़ पाते और खुलकर बात भी नहीं करते। जब जिंदगी भर साथ रहने वाले पार्टनर से ही इमोशनल सपोर्ट नहीं मिलता, तो लोग अकेलेपन से परेशान होकर अपने पार्टनर धोखा देने लगते हैं।
2. फिजिकल नीड्स न मिलना
एक रिश्ते में फिजिकल अटैचमेंत भी बहुत मायने लगती है। जब रिश्ते में शारीरिक सुख या संतुष्टि नहीं मिलती, तो लोग रिश्ते से बाहर दूसरों की तरफ आकर्षित होने लगते हैं। यही संतुष्टि की कमी लोगों को अपने पार्टनर से बेवफाई करने पर मजबूर कर देती है।
3. इनसिक्योरिटी और ईगो
अपने पार्टनर के साथ सुरक्षित महसूस न करना या ईगो को चोट पहुंचना भी धोखे की बड़ी वजह है। अक्सर शादी के बाद जब किसी को लगता है कि उसका पार्टनर उसे अपने से कम समझ रहा है, तो वह बाहर नया रिश्ता ढूंढने लगता है। कई बार तो लोग सिर्फ अपने पार्टनर से बदला लेने के लिए भी बेवफाई करते हैं।
4. चीटिंग करने की आदत

कुछ लोगों का स्वभाव ही ऐसा होता है कि वे किसी एक इंसान के साथ लंबे समय तक नहीं रह सकते। उन्हें एक से ज्यादा लोगों के साथ रिश्ता रखना अच्छा लगता है। ऐसे लोगों के लिए रिश्ते में धोखा देना एक तरह की आदत बन जाती है।
5. रिश्ते में बोरियत आना
रिश्ते की शुरुआत में बातें कभी खत्म नहीं होतीं और एक-एक पल पार्टनर के बिना काटना मुश्किल लगता है। लेकिन कुछ समय बाद यह सब खत्म हो जाता है और बात करने के लिए कुछ नहीं बचता। साथ रहकर भी लोग एक-दूसरे को खास महसूस नहीं करा पाते। ऐसे में, पुराने जैसा प्यार और रोमांच दोबारा महसूस करने के लिए कुछ लोग किसी तीसरे इंसान से रिश्ता बना लेते हैं।
6. भावनाओं में बह जाना
कुछ लोगों का अपनी भावनाओं और मन पर बिल्कुल कंट्रोल नहीं होता। वे अपने पार्टनर से प्यार तो करते हैं, लेकिन किसी कई बार भावनाओं में आकर खुद पर काबू नहीं रख पाते और किसी दूसरे से संबंध बना लेते हैं। जब कोई उनसे फ्लर्ट करता है, तो वे मना नहीं कर पाते। उस समय उन्हें यह अहसास ही नहीं होता कि वे अपने पार्टनर के साथ गलत कर रहे हैं।
7. पार्टनर का अटेंशन पाने की चाहत
रिश्ते में धोखा देने की एक बड़ी वजह पार्टनर से ध्यान न मिलना भी है। जब इंसान को रिश्ते में अहमियत नहीं मिलती, तो वह अपनी वैल्यू महसूस करने के लिए बाहर किसी और को तलाशने लगता है। बाहर से मिलने वाला अटेंशन उसके ईगो को संतुष्ट करता है और उसे खास होने का अहसास कराता है।
8. टॉक्सिक रिलेशनशिप से बाहर निकलने के लिए
लंबे समय तक किसी रिश्ते में रहने पर उसकी आदत पड़ जाती है, चाहे वह रिश्ता कितना भी बुरा क्यों न हो या उसमें प्यार खत्म ही क्यों न हो चुका हो। ऐसे में जब कोई बाहर का इंसान उन्हें इज्जत देता है, स्पेशल महसूस कराता है और अच्छा व्यवहार करता है, तो लोग उस टॉक्सिक रिश्ते से बाहर निकलने के लिए अपने पार्टनर को धोखा दे देते हैं।


Download Android App
Download iOS App




