Teacher’s Day Decoration Ideas: शिक्षक दिवस 5 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन ज्यादातर बच्चे अपने टीचर को सरप्राइज देते हैं। यह दिन बच्चों के लिए अपने टीचर के प्रति प्यार जाहिर करने का होता है। इस दिन बच्चे अपने स्कूल और क्लासरूम को सुंदर तरीके से सजाते हैं। इस खास मौके पर आप भी अपने क्लासरूम, हॉल और स्टेज को सुंदर तरीके से सजाकर इस अवसर को और भी खास और यादगार बना सकते हैं। अगर आप भी टीचर्स डे पर सजावट के आसान तरीके ढूंढ रहे हैं, तो नीचे दिए गए तरीके ट्राई कर सकते हैं।
टीचर्स डे के लिए डेकोरेशन आइडियाज
1. बोर्ड की सजावट

टीचर्स डे पर आप अपने स्कूल या कॉलेज के ब्लैकबोर्ड या ग्रीनबोर्ड पर रंगीन चौक से ‘हैप्पी टीचर्स डे’ लिखें। बोर्ड के चारों तरफ कागज़ के बने फूल, पत्तियां या सितारों को चिपकाकर इसे खूबसूरत बना सकते हैं।
2. गुब्बारों और रिबन

क्लासरूम को आप गुब्बारों और रिबन से भी खूबसूरत सा सजा सकते हैं। इसके लिए लाल, पीले, नीले और सफेद रंग के गुब्बारों से आगे का दरवाजा और स्टेज को सजाएं। रंगीन रिबन को घुमावदार तरीके से छत और खिड़कियों पर लटकाएं।
3. थैंक यू ट्री या मैसेज वॉल

एक बड़े चार्ट पेपर पर पेड़ का आर्ट बनाकर दीवार पर लगाएं। सभी छात्र कागज़ के छोटे पत्तों पर शिक्षकों के लिए धन्यवाद लिखें और उन्हें पेड़ की टहनियों पर चिपकाएं। इससे डेकोरेशन एकदम यूनिक नजर आएगी।
4. टीचर्स टेबल की सजावट

टीचर की टेबल पर साफ मेज़पोश बिछाएं और बीच में ताज़े फूलों का गुलदस्ता रखें। इसके साथ ही हर शिक्षक के नाम का एक सुंदर कार्ड बनाकर टेबल पर रखें। इससे जब वह क्लासरूम में एंटर करेंगे, तो उसे देखते ही खुश हो जाएंगे।
5. फोटो कॉर्नर

टीचर्स और छात्रों की पुरानी यादगार तस्वीरों का एक कोलाज बनाएं। इसे क्लासरूम की एक दीवार पर लगाएं ताकि सभी अपनी पुरानी यादों को ताजा कर सकें।
Also Read: स्वतंत्रता दिवस पर घर और ऑफिस को दें देशभक्ति का रंग, इस तरह करें तिरंगा थीम डेकोरेशन


Download Android App
Download iOS App




