Goa Beaches: रोमांटिक हनीमून के लिए परफेक्ट हैं गोवा के ये बीच

Summary :

Goa Beaches: रोमांस और हनीमून का परफेक्ट डेस्टिनेशन

गोवा अपने खूबसूरत बीच औऱ नाइटलाइफ के लिए जाना जाता है। यहां का शांत वातावरण इसे रोमांटिक हनीमून के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बनाता है। ऐसे में अगर आप भी अपने हनीमून के लिए गोवा जाने की सोच रहे हैं तो इन खूबसूरत बीच स्पॉट्स पर जरुर जाएं

अगोंडा बीच

सुनहरी रेत वाला अगोंडा बीच उन कपल्स के लिए बेस्ट है जो एक-दूसरे के साथ समय बिताने के लिए किसी शांत जगह की तलाश में हैं

कलंगुट बीच

कलंगुट बीच उन लोगों के लिए बहुत बढ़िया जगह है जो रोमांस के साथ रोमांच का भी आनंद लेना पसंद करते हैं

पालोलेम बीच

आधे चंद्रमा वाले आकार के तट और शांत वातावरण के लिए जाना जाने वाला पालोलेम बीच रोमांटिक वॉक और सूर्यास्त देखने के लिए एकदम सही जगह है

बटरफ्लाई बीच

गोवा के शांत हिस्से को देखना चाहते हैं तो बटरफ्लाई बीच जरुर जाएं। यह बीच हनीमून मनाने वालों के लिए एकदम सही स्पॉट है

बागा बीच

जो कपल्स रोमांच और रोमांस दोनों पसंद करते हैं वो गोवा के बागा बीच जरुर जाएं। पूरे दिन की मस्ती के बाद शाम को इस बीच पर अपने निजी पलों का आनंद लें

मंड्रेम बीच

गोवा का मंड्रेम बीच हनीमून मनाने वाले कपल्स के लिए बेस्ट जगह है। शांत वातावरण के साथ गोवा का यह स्पॉट काफी रोमांटिक वाइब देता है

वागाटोर बीच

वागाटोर गोवा के सबसे खूबसूरत बीच स्पॉट्स में से एक है। हालांकि इसके बारे में काफी कम लोगों को ही पता है। लेकिन अपने पथरीले चट्टानों और सुंदर नजारों के साथ यह डेस्टिनेशन रोमांच और रोमांस का एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है

Benefits of Relaxation Massage: रिलैक्सेशन मसाज के अद्भुत फायदे, यहां जानें

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।