Types of Khichdi: स्वस्थ पाचन तंत्र के लिए बनाएं ये 7 तरह की खिचड़ी

Summary :

Types of Khichdi: स्वस्थ पाचन के लिए 7 प्रकार की खिचड़ी की रेसिपी…

अच्छे पाचन तंत्र के लिए खिचड़ी एक आसान और स्वादिष्ठ विकल्प है। यहां 7 तरह की खिचड़ी के बारे में बताया गया है जो आप घर पर बना सकते हैं

मूंग दाल खिचड़ी

पीली मूंग दाल और चावल से बनी मूंग दाल खिचड़ी पेट के लिए हल्की होती है। इसमें मिलने वाला प्रोटीन सेहत के लिए अच्छा होता है

वेजीटेबल खिचड़ी

गाजर, मटर, बीन्स और फूलगोभी डालकर वेजीटेबल खिचड़ी न केवल स्वाद को बढ़ाता है, बल्कि इसमें मौजूद सब्जियां शरीर में फाइबर और विटामिन की कमी भी पूरी करती हैं

बाजरे की खिचड़ी

बाजरे की खिचड़ी ग्लूटेन-फ्री होती है। बाजरे से बनी यह खिचड़ी फाइबर से भरपूर होती है, जो पाचन के लिए बहुत बढ़िया है और शरीर को स्वस्थ रखती है

दलिया की खिचड़ी

दलिया की खिचड़ी पचाने में आसान होती है। इसमें विटामिन बी6, आयरन, फाइबर और कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं

पालक खिचड़ी

पालक में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, ये पाचन में मदद करता है। इसमें आयरन की भी भरपूर मात्रा होती है, जो पेट को स्वस्थ रखती है

ब्राउन राइस खिचड़ी

ब्राउन राइस खिचड़ी फाइबर से भरपूर डिश है। ये पाचन के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है

क्विनोआ खिचड़ी

क्विनोआ प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। ये खिचड़ी पाचाने में भी आसान होती है

Protein Rich Food: प्रोटीन की कमी पूरी कर देंगे ये 8 शाकाहारी फूड आइटम्स

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।