कई बार हम अनजाने में कुछ ऐसी आदतें अपना लेते हैं, जो हमारे बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। आइए इन गलतियों के बारे में जानें।
बालों का पानी पोंछने के लिए किसी भी तौलिए का इस्तेमाल न करें। मुलायम माइक्रोफाइबर तौलिया खरीदें और इसका इस्तेमाल करें।
ये आपके बालों की हेल्थ को बेहतर रखेगा और शाइन रखेगा और फ्रिजी होने से बचाएगा। इस बात का ध्यान रखें।
समय-समय पर ट्रिमिंग न करने से स्प्लिट एंड्स हो सकते हैं, जो बालों के शाफ्ट तक जा सकते हैं और नुकसान पहुंचा सकते हैं।
हर 6-8 हफ्ते में एक बार बालों को ट्रिम करवाएं, ताकि आपके बाल हेल्दी रहें और दो मुंहें न हों। आप चाहें तो डस्टिंग भी करवा सकते हैं।
अगर आप पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं लेते हैं, तो ऐसे में आपके बाल कमजोर हो सकते हैं। अपनी डाइट में खासतौर से प्रोटीन रिट फूड को शामिल करें।
जब आप पोनीटेल बनाती हैं तो इससे आपके बाल पीछे खींचते हैं, जो एलोपेसिया का कारण बन सकता है।
अपनी पोनीटेल को ज्यादा ऊंचा न बनाएं या फिर ब्रेड बनाएं। इससे आप रिलेक्स फील करेंगे और बालों की हेल्थ बनी रहेगी।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं।


Download Android App
Download iOS App












