Ambikapur में 51 हजार गरीबों को मिला पक्का मकान, PM Modi का जताया आभार

Summary :

अंबिकापुर में 51 हजार गरीबों को मिला पक्का मकान, खुशी की लहर

अंबिकापुर में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 51 हजार गरीबों को पक्का मकान देकर पीएम मोदी की तारीफ की। ‘मोर आवास, मोर अधिकार’ कार्यक्रम में लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और मकान की चाबियां दी गईं। गरीबों के चेहरों पर खुशी और संतोष झलक रहा था। शिवराज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार गरीबों के सपनों को साकार कर रही है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘मोर आवास, मोर अधिकार’ के तहत तीन लाख से अधिक लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र सौंपे और 51 हजार हितग्राहियों को उनके पक्के मकानों की चाबियां सौंपकर गृह प्रवेश कराया। कार्यक्रम में गरीब परिवारों के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था।

शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गरीबों के लिए बनी पीएम आवास योजना को रोककर उनका हक छीना था। कांग्रेस की गलत नीतियों का ही परिणाम था कि उन्हें सत्ता से हटना पड़ा। आज हमारी सरकार गरीबों के सपनों को साकार कर रही है। जिन गरीब परिवारों को पक्का मकान नहीं मिला था, अब उनका सपना पूरा हो रहा है। आने वाले समय में और अधिक पीएम आवासों का निर्माण कार्य तेजी से पूरा किया जाएगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शिता और गरीब कल्याण की सोच ने लाखों लोगों के जीवन को बेहतर बनाया है। पीएम मोदी का सपना है कि देश का कोई भी गरीब बिना पक्के मकान के न रहे। इस दिशा में हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

कार्यक्रम में लाभान्वित हितग्राहियों ने भी अपनी खुशी जाहिर की। एक हितग्राही मेहरू राम ने बताया कि पहले उन्हें फूस के मकान में रहना पड़ता था, जिससे बारिश और अन्य मौसमी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। पीएम मोदी की पहल से हमें पक्का मकान मिला। हम जैसे गरीबों का ख्याल सरकार ने रखा है। मैं आज बहुत खुश हूं और इसके लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त करता हूं।

वहीं, एक अन्य हितग्राही कालु ने अपनी कहानी साझा करते हुए कहा, “हम झुग्गी-झोपड़ियों में रहने को मजबूर थे। जीवन बहुत कठिन था। लेकिन मोदी सरकार ने हमें पक्का मकान देकर सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दिया। मैं और मेरा परिवार बहुत खुश हैं। इस आवास योजना के लिए मैं हमेशा पीएम मोदी का आभारी रहूंगा। पीएम आवास योजना ने न केवल हम जैसे गरीबों को छत दी है, बल्कि हम लोगों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर दिया है।”

Operation Sindoor के बाद S Jaishankar की बढ़ी सुरक्षा

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.