Bus Accident 50 Passengers 27 Injured : भोपाल-ब्यावरा हाईवे पर गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहां करीब 50 यात्रियों से भरी गुरुकृपा ट्रेवल्स की बस अचानक बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर गई। इस हादसे में दो से तीन बार पलटने के बाद बस खाई में जा गिरी।
नरसिंहगढ़ के मोड़ पर हुआ हादसा
हादसा नरसिंहगढ़ के पास एक मोड़ पर हुआ, जिसके बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में कम से कम 27 यात्री घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत नरसिंहगढ़ सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं गंभीर रूप से घायल एक यात्री को इनिशियल ट्रीटमेंट के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया है।
प्रत्यक्षदर्शी ने क्या कहा
बस में सवार प्रत्यक्षदर्शी ज्ञान सिंह कुशवाहा ने बताया कि गाड़ी काफी तेज रफ्तार में थी। मोड़ के पास ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे बस 7 से 8 बार लहराई और फिर संतुलन खोकर सड़क किनारे दो-तीन बार पलट गई।
हादसे के वक्त यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। खुद को बचाने के लिए ज्ञान सिंह सीट के नीचे छिप गए थे। चीख-पुकार सुनकर रास्ते से गुजर रहे राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे और बस के शीशे तथा खिड़कियां तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला।
यह भी पढ़ें – भोपाल में ₹3,000 देकर व्यक्ति ने महिला को बुलाया होटल! सामने निकली खुद की पत्नी, पैरों तले खिसकी जमीन



Download Android App
Download iOS App



