MP News: ‘रील्स देखकर लिया मौत का Idea, कान के झुमके गिरवी रख दी सुपारी…’, साली ने ऐसे लगाया जीजा को ठिकाने

Summary :

Jija Sali Murdered News: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में हुए जीजा हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। ये हत्या अवैध प्रेम संबंध और उसके बाद किए गए ब्लैकमेलिंग के वजह से की गई थी। पुलिस ने इस पूरे मामले में मृतक की साली समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान जांच में सामने आया है कि मृतक की साली ने अपने जीजा को मौत के घाट उतारने के लिए सोशल मीडिया पर हत्या करने का एक वीडियो देखा था। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना ने बताया कि बीते 25…

Jija Sali Murdered News: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में हुए जीजा हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। ये हत्या अवैध प्रेम संबंध और उसके बाद किए गए ब्लैकमेलिंग के वजह से की गई थी। पुलिस ने इस पूरे मामले में मृतक की साली समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान जांच में सामने आया है कि मृतक की साली ने अपने जीजा को मौत के घाट उतारने के लिए सोशल मीडिया पर हत्या करने का एक वीडियो देखा था।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना ने बताया कि बीते 25 अक्टूबर को सृजन साहू नाम का एक व्यक्ति जलशा होटल के पास से अचानक लापता हो गया था। इस दौरान शख्स की तलाश में होटल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो, कई अहम सुराग मिले। इस दौरान पुलिस की तीन विशेष टीमों ने मिलकर जांच की, जिसके बाद दो आरोपियों और एक नाबालिग को पुलिस ने हिरासत में लिया.

Jija Sali Love Story: चाकू से गोदकर की हत्या

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने सृजन की जंगल में ले जाकर चाकू से हत्या की और शव को पत्थरों के नीचे दबा दिया. इस दौरान आरोपी साली निधि साहू ने बताया कि उसके जीजा से उसके अवैध संबंध थे। ऐसे में वह मुझे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे। निधि की 5 महीने पहले शादी हो चुकी थी और वह इस संबंध से निजात चाहती थी। इसलिए उसने अपने जीजा की हत्या करने का कदम उठाया।

Jija Sali Murdered News
Jija Sali Murdered News, Photo (s-m)

पुलिस ने बताया कि हत्या को अंजाम देने के लिए निधि ने सोशल मीडिया पर हत्या से जुड़े कई रील्स देखें. इसके बाद उसने दो चाकू खरीदकर अपने बिस्तर के नीचे छिपा लिए थे। इसके बाद निधि ने अपने परिचित साहिल को 50 हजार में सुपारी दी, जिसमें 10 हजार एडवांस और बाद में अपने कान के गहने दिए। .

Jija Sali Murdered News: ऐसे उतारा मौत के घाट

इस बीच 25 अक्टूबर की दोपहर निधि ने अपने जीजा सृजन को बाहर घूमने के बहाने बुलाया। वह दोनों साहिल के साथ एक स्विफ्ट कार में बैठकर जंगल की ओर निकल पड़े। रास्ते में जब सृजन ने पूछा कि कहां जा रहे हैं, तो साहिल ने कहा कि आगे से एक दोस्त को लेना है।

MP Jija Sali News: कार में ही हुआ हमला

जैसे ही कार थोड़ी आगे बढ़ी, निधि ने अचानक सृजन की गर्दन पर चाकू से तीन बार वार कर दिए। इसके बाद साहिल ने भी चाकू से हमला किया। दोनों ने मिलकर सृजन की हत्या कर दी और शव को जंगल में ले जाकर पत्थरों के नीचे छिपा दिया। सृजन के गायब होने पर परिजनों ने मुगवानी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जंगल में तलाश की गई।

Jija Sali Murdered News
Jija Sali Murdered News, Photo (s-m)

Jija Sali News: सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग

पुलिस को सीसीटीवी में एक स्विफ्ट कार दिखाई दी जिसमें एक महिला नकाब पहने बैठी थी। जांच में पता चला कि वह महिला निधि थी और उसके साथ साहिल था। एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना ने बताया कि तीन विशेष टीमों ने लगातार दिन-रात मेहनत कर जंगल में मृत शरीर को ढूंढ निकाला। डॉग स्क्वाड की मदद से हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू भी बरामद कर लिए गए। मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए एसपी डॉ. मीना ने टीम को ₹10,000 का इनाम देने की घोषणा की।

ये भी पढ़ें: भिंड के एक फार्महाउस में अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, हथियार बनाने का भारी सामान जब्त

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।