‘झूठे वादों से जनता को गुमराह कर रहे हैं तेजस्वी यादव…’, दरभंगा में RJD पर जमकर बरसे राजनाथ सिंह

Summary :

Rajnath Singh Rally in Bihar: बिहार के दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के बहेरी प्रखंड के निमैठी स्थित रामशरण लक्ष्मीनारायण महाविद्यालय परिसर में बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनावी हुंकार भरी। एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र प्रसाद के समर्थन में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र तेजस्वी यादव पर तीखा प्रहार किया। Rajnath Singh Attacks Tejashwi Yadav: “हर घर में नौकरी” के वादे पर तंज इस दौरान राजनाथ सिंह ने तेजस्वी यादव के “हर घर में एक नौकरी” देने के वादे पर सवाल उठाया।…

Rajnath Singh Rally in Bihar: बिहार के दरभंगा जिले के हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के बहेरी प्रखंड के निमैठी स्थित रामशरण लक्ष्मीनारायण महाविद्यालय परिसर में बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनावी हुंकार भरी। एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र प्रसाद के समर्थन में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र तेजस्वी यादव पर तीखा प्रहार किया।

Rajnath Singh Attacks Tejashwi Yadav: “हर घर में नौकरी” के वादे पर तंज

इस दौरान राजनाथ सिंह ने तेजस्वी यादव के “हर घर में एक नौकरी” देने के वादे पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि ऐसे वादे अव्यावहारिक और जनता को भ्रमित करने वाले हैं। राजनाथ सिंह ने कहा,“अगर हर घर में नौकरी देनी है, तो पैसा कहां से आएगा? इस योजना पर लगभग 12 लाख करोड़ रुपये लगेंगे, जबकि बिहार का कुल बजट सिर्फ 3.17 लाख करोड़ रुपये है। राजनीति कीजिए, लेकिन जनता को झूठे सपने मत दिखाइए।” उन्होंने कहा कि 2 करोड़ 80 लाख लोगों को रोजगार देना असंभव है, और ऐसे वादों से जनता को बहकाने की कोशिश की जा रही है।

Rajnath Singh Rally in Bihar: “हर घर को रोजगार के अवसर से जोड़ने का लक्ष्य”

रक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार हर घर में नौकरी तो नहीं दे सकती, लेकिन हर परिवार को रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर कौशल विकास, स्वरोजगार योजनाओं और उद्योगों के विस्तार पर लगातार काम कर रही हैं, जिससे युवाओं को अपने राज्य में ही काम के अवसर मिलें।

Rajnath Singh Rally in Bihar
Rajnath Singh Rally in Bihar, Photo (s-m)

Rajnath Singh Speech Darbhanga: लालू यादव के शासन को बताया “जंगल राज”

राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब लालू यादव सत्ता में थे, तब बिहार कानून-व्यवस्था की समस्या से जूझ रहा था।
उन्होंने कहा, “उस समय बिहार में भय और भ्रष्टाचार का माहौल था। लोग शाम के बाद घरों से बाहर निकलने से डरते थे। लेकिन आज नीतीश कुमार और मोदी जी की सरकार ने बिहार को विकास की राह पर आगे बढ़ाया है।”

Rajnath Singh Rally in Bihar
Rajnath Singh Rally in Bihar, Photo (s-m)

Bihar Election 2025: राष्ट्रीय सुरक्षा पर बोले राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री ने रैली में राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर भी बात की। उन्होंने कहा कि भारत अब किसी भी आतंकी हमले का करारा जवाब देने में सक्षम है।
उन्होंने कहा, “पुलवामा और पहलगाम हमलों के बाद हमारी सेना ने आतंकवादियों का सफाया किया। हमने किसी निर्दोष नागरिक को नुकसान नहीं पहुँचाया, क्योंकि हमारी सरकार न्याय और मानवता में विश्वास रखती है, जातिवाद या तुष्टिकरण में नहीं।”

NDA  की गिनाईं उपलब्धियां

राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने सड़क, बिजली, शिक्षा और रोजगार जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम किया है। राजनाथ सिंह के अनुसार, बिहार में आज पहले की तुलना में बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर, निवेश और विकास दिखाई दे रहा है। इस चुनावी रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। पूरे परिसर में उत्साह का माहौल था और लोगों ने राजनाथ सिंह के भाषण का जोरदार स्वागत किया।

यह भी पढ़ें: ‘PM मोदी वोट के लिए मंच पर नाच भी देंगे…’, राहुल गांधी के इस बयान से मचा सियासी बवाल, BJP ने भी किया पलटवार

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।