मध्य प्रदेश: भोपाल में पेड़ से टकराई कार, तीन की मौत

Summary :

भोपाल में तेज रफ्तार कार हादसे में तीन दोस्तों की मौत

भोपाल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई जब उनकी कार पेड़ से टकरा गई। प्रीत आहूजा, विशाल डाबी और पंकज सिसोदिया की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राहुल कंडारी गंभीर रूप से घायल है। हादसे के समय कार की गति तेज थी। पुलिस और एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को एक कार पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है जबकि एक गंभीर रूप से घायल है।

मिली जानकारी के अनुसार, भोपाल के रहने वाले चार दोस्त सीहोर में ढाबा पर खाना खाने गए थे और वे देर रात को वापस भोपाल लौट रहे थे। ढाबा पर खाना खाने गए दोस्तों के नाम प्रीत आहूजा, विशाल डाबी, पंकज सिसोदिया और राहुल कंडारी बताए जा रहे हैं। वापस लौटते समय कार को प्रीत आहूजा चला रहा था। एक दोस्त आगे सीट पर बैठा था जबकि उसके दो साथी पीछे की सीट पर बैठे थे। इसी दौरान भोपाल-इंदौर मार्ग पर सीहोर से लौटते समय उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सीधे पेड़ से टकरा गई।

उनकी कार बैरागढ़ क्षेत्र में पेड़ से टकराई और इस हादसे में प्रीत आहूजा, उसके दो साथी विशाल डाबी व पंकज सिसोदिया की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राहुल गंभीर रूप से घायल है और उसे चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसके बाद एंबुलेंस आई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कार की रफ्तार तेज थी और वह सीधे पेड़ से जा टकराई। घायलों को कार से बाहर निकाला गया। इस हादसे में तीन लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक राहुल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। यह कार प्रीत आहूजा के भाई कमलेश आहूजा के नाम पर रजिस्टर्ड है। प्रीत आहूजा का कपड़े का व्यापार है।

बताया गया है कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है और मृतकों के शव बुरी तरह कार के अंदर फंसे हुए थे। किसी तरह पुलिस जवान, एंबुलेंस कर्मी और आसपास के लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला।

MP: इंदौर में पुलिस कांस्टेबल ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.