Samarth Singh Police Remand: मॉडल से एक्ट्रेस बनी ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में अब जांच और तेज हो गई है। भोपाल पुलिस ने इस केस के मुख्य आरोपी और ट्विशा के पति समर्थ सिंह (Twisha Sharma Husband) को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के दौरान इस हाई प्रोफाइल मामले से जुड़े कई अहम राज सामने आ सकते हैं।
शनिवार दोपहर समर्थ सिंह को कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान उसके वकीलों ने कई दलीलें दीं और पुलिस रिमांड का विरोध किया, लेकिन कोर्ट ने पुलिस की मांग को सही मानते हुए 7 दिन की कस्टडी मंजूर कर दी। पुलिस ने कहा कि मामले की गहराई से जांच और कई सवालों के जवाब जानने के लिए आरोपी से लगातार पूछताछ जरूरी है।
Samarth Singh Police Remand: जबलपुर कोर्ट में किया था सरेंडर

ट्विशा शर्मा मौत मामले में समर्थ सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया है। घटना के बाद से ही वह 12 मई से फरार चल रहा था। उसने भोपाल कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी, लेकिन अदालत ने उसे खारिज कर दिया। इसके बाद शुक्रवार शाम वह जबलपुर जिला अदालत में सरेंडर करने पहुंचा। वहां काफी देर तक नाटकीय घटनाक्रम चला, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। देर रात पुलिस उसे जबलपुर से भोपाल लेकर पहुंची और अगले दिन कोर्ट में पेश किया गया।
Bhopal Suicide Case: पुलिस किन बिंदुओं पर करेगी जांच

अब पुलिस समर्थ सिंह से कई अहम मुद्दों पर पूछताछ करेगी। जांच एजेंसियां पति-पत्नी के रिश्तों में चल रहे विवाद, झगड़ों और परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की पड़ताल करेंगी। इसके अलावा पुलिस उस घर की भी जांच करेगी जहां ट्विशा की मौत हुई थी। क्राइम सीन को दोबारा तैयार कर पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश की जाएगी। पुलिस ट्विशा और समर्थ के मोबाइल फोन की भी जांच कर सकती है। कॉल रिकॉर्ड, चैट, फोटो, वीडियो और सोशल मीडिया अकाउंट्स को खंगाला जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि दोनों के रिश्तों में आखिर क्या चल रहा था।
Twisha Sharma Death Case: फरारी को लेकर भी उठ रहे सवाल
इस मामले में सबसे बड़ा सवाल समर्थ सिंह की फरारी को लेकर उठ रहा है। अगर ट्विशा ने आत्महत्या की थी, जैसा कि शुरुआती जानकारी में कहा गया, तो फिर समर्थ घटना के बाद फरार क्यों हुआ? पुलिस अब इसी सवाल का जवाब तलाशने में जुटी है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाएंगी कि फरारी के दौरान वह कहां-कहां गया, किन लोगों से मिला और किसके संपर्क में रहा।
पुलिस को शक है कि इस दौरान कुछ अहम सबूत छिपाने या कहानी बदलने की कोशिश भी हो सकती है। ट्विशा शर्मा मौत मामला लगातार देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस को उम्मीद है कि पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में कई नए तथ्य सामने आएंगे। वहीं ट्विशा के परिवार की ओर से लगातार इंसाफ की मांग की जा रही है। अब सभी की नजर पुलिस जांच और आने वाले खुलासों पर टिकी हुई है।



Download Android App
Download iOS App




