Madhya Pradesh के बुधनी और विजयपुर में 13 नवंबर को मतदान

Summary :

मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख का निर्वाचन आयोग ने ऐलान कर दिया है। सीहोर की बुधनी और श्योपुर की विजयपुर विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने विधानसभा के चुनाव के साथ उपचुनावों की तारीखों का ऐलान किया है, जिसके अनुसार मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर मतदान 13 नवंबर को होगा। वहीं, नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को होगी।

दो विधानसभा क्षेत्र बुधनी और विजयपुर में चुनाव

राज्य में दो विधानसभा क्षेत्र बुधनी और विजयपुर ऐसे हैं, जहां के विधायक अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं। बुधनी से विधायक रहे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा संसदीय क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हो चुके हैं। जबकि, विजयपुर विधानसभा से कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत ने भाजपा का दामन थामा है। वह वर्तमान में मोहन यादव सरकार में वन मंत्री हैं।

भाजपा और कांग्रेस ने शुरू किए अपनी तैयारी

राज्य में होने वाले दोनों विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल अपनी तैयारी शुरू कर चुके हैं। कांग्रेस की ओर से चुनाव के प्रभारी तथा सदस्य भी नियुक्त कर दिए गए हैं और नेताओं के प्रवास शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार चयन के लिए बनाई गई समितियां बैठक शुरू कर चुकी हैं।

भाजपा की प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक

बुधनी विधानसभा के लिए बनी समिति दो दिन की बैठकें कर चुकी है, वहीं विजयपुर की समिति क्षेत्र में बैठकें कर रही है। यह बैठकें मंडल व तहसील स्तर पर हो रही है। वहीं, भाजपा की प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की सोमवार को बैठक हुई। इस बैठक में उम्मीदवारों का पैनल बनाकर पार्टी हाईकमान को भेजा गया है। उपचुनाव में उम्मीदवारों की चयन प्रक्रिया और मंथन का दौर जारी है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Pannelal Gupta

Madhya Pradesh के बुधनी और विजयपुर में 13 नवंबर को मतदान

Summary :

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख का निर्वाचन आयोग ने ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर मतदान 13 नवंबर को होगा। वहीं, नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को होगी। Highlights बुधनी और विजयपुर में 13 नवंबर को मतदान 23 नवंबर को जारी होगा रिजल्ट भाजपा और कांग्रेस ने शुरू किए तैयारी   उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख का ऐलान मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख का निर्वाचन आयोग ने ऐलान कर दिया…

Madhya Pradesh

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख का निर्वाचन आयोग ने ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर मतदान 13 नवंबर को होगा। वहीं, नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को होगी।

Highlights

  • बुधनी और विजयपुर में 13 नवंबर को मतदान
  • 23 नवंबर को जारी होगा रिजल्ट
  • भाजपा और कांग्रेस ने शुरू किए तैयारी

उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख का ऐलान

मध्य प्रदेश की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए मतदान की तारीख का निर्वाचन आयोग ने ऐलान कर दिया है। सीहोर की बुधनी और श्योपुर की विजयपुर विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा। वहीं, राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने विधानसभा के चुनाव के साथ उपचुनावों की तारीखों का ऐलान किया है, जिसके अनुसार मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर मतदान 13 नवंबर को होगा। वहीं, नतीजों की घोषणा 23 नवंबर को होगी।

Lok Sabha election 2024 चुनाव आयोग की तैयारियों की पोल खुली