कौन हैं ACP मोनिका शुक्ला? चलती बस रोककर बचाईं कई जिंदगियां, बहादुरी की हो रही चर्चा

Summary :

भोपाल में किसान आंदोलन के दौरान एसीपी मोनिका शुक्ला ने अपनी बहादुरी से कई लोगों की जान बचा ली। बिना ड्राइवर आगे बढ़ रही स्कूल बस के सामने डटकर खड़ी होकर उन्होंने उसे रोक दिया और संभावित बड़ा हादसा टाल दिया। इस साहसिक कदम के बाद उनकी बहादुरी की हर तरफ चर्चा हो रही है।

पिछले कुछ दिनों से महिला पुलिस अधिकारी ACP मोनिका शुक्ला का नाम चर्चा में हैं। मध्य प्रदेश में किसानों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान उनके द्वारा किए गए काम की अब चारों तरफ तारीफ़ हो रही है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं कि कौन हैं ACP मोनिका शुक्ला और इन्होने भोपाल किसान प्रोटेस्ट के दौरान ऐसा क्या किया, जिसकी तारीफ़ चारों तरफ हो रही है। बता दें कि बिना ड्राइवर के धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है स्कूल बस को रोकने के लिए वह अकेले उसके सामने खड़ी हो गई। दोनों हाथ फैलाकर उन्होंने बस को रोकने की पूरी कोशिश की और अपनी हिम्मत दिखाकर उन्होंने बस को रोक ही लिया। मेनिका शुक्ला के साहस की चर्चा हर तरफ हो रही है; बस को रोकते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वजह से हो रही जमकर तारीफ

Woman Police Officer Monica Shukla (CREDIT-SM)

बता दें कि भोपाल में हो रहे किसान प्रदर्शन में कुछ किसान स्कूली बस में सवार थे, बस में कोई ड्राइवर नहीं था और बस बैरिकेट तोड़कर आगे बढ़ रही थी। इस दौरान पास खड़ी ACP मोनिका शुक्ला ने बड़ी सूझबूझ दिखाई और बस के आगे दोनों हाथ फैलाकर खड़ी हो गई। इस दौरान बस में सवार कुछ किसान को नुकसान नहीं पहुंचा और वे सुरक्षित बच गए। लेकिन इस दौरान बस को रोकना आसान नहीं था क्योंकि बस के पीछे हजारों किसान बस को धक्क्क दे रहे थे लेकिन मेनिका शुक्ला ने जो कर के दिखाया उसकी तारीफ़ अब चारों तरफ हो रही है। आगे मेनिका ये काम नहीं करती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

कौन हैं मेनिका शुक्ला?

बता दें कि मोनिका शुक्ला मध्य प्रदेश पुलिस में एक सीनियर IPS अधिकारी हैं। उन्होंने 1994 में अपनी पुलिस सेवा शुरू की और 2009 में IPS अधिकारी बनीं। अपने लंबे करियर के दौरान, उन्होंने कई जिलों में पुलिस अधीक्षक (SP) के तौर पर काम किया है और वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी कुशलता के लिए जानी जाती हैं। उनके पति, शशिकांत शुक्ला भी एक IPS अधिकारी हैं।

ये भी पढ़ें: 3 राज्यों के उपचुनाव में BJP की अग्निपरीक्षा, बिहार में PK तो MP में कांग्रेस से कड़ा मुकाबला; वोटिंग जारी

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।