झारखंड के गढ़वा जिले की पुलिस ने अपराध की योजना बनाते तीन अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी लूट की घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे हैं। इसी आधार पर पुलिस ने छापेमारी की और तीन अपराधियों को मौके पर से गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान कृष्णा पासवान, विनोद राम और पप्पी खान के रुप में की गयी है। तीनों अपराधियों पर कुछ माह पहले अपने ही सहयोगी पाल्हे खान की हत्या का आरोप है। उनके पास से एक पिस्तौल, कारतूस और हत्या में इस्तेमाल लोहे का रॉड बरामद किया गया है।
अपराध की योजना बनाते तीन गिरफ्तार
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



