देखिये फिल्म ‘फिरंगी’ का पोस्टर

Summary :

NULL

भारत के कॉमेडियन कपिल शर्मा की दूसरी फिल्म ‘फिरंगी’ का पहला टीजर पोस्टर रिलीज हो गया है। बता दें कि कपिल शर्मा की इस फिल्म को राजीव ढिंगरा डायरेक्ट कर रहे हैं। के9 फिल्म्ज ने इस फिल्म का प्रोडक्शन किया है। के9 कपिल शर्मा का अपना प्रोडक्शन हाउस है।

कपिल के साथ इस फिल्म में मुख्य किरदार में ईशिता दत्ता और मोनिका गिल हैं। खबरों के अनुसार कपिल ने अपनी इस फिल्म में गाना भी गाया है। सबको ही पता है कि कपिल कितने अच्छे सिंगर भी हैं। वह गाना काफी अच्छा गाते हैं।

कपिल की पहली फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ थी उसके बाद फिल्म ‘फिरंगी’ आ रही है। यह फिल्म कपिल की दूसरी फिल्म है। फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ से कपिल को अब्बास-मस्तान ने बॉलीवुड में लॉन्च किया था। लेकिन आपको बता दें कि कपिल का फिल्म ‘फिरंगी’ से अभी तक कोई भी लुक रिलीज नहीं किया गया है। नीेचे देखें फिल्म ‘फिरंगी’ का पहला टीजर पोस्टर।

कपिल की पिछले कुछ समय से तबीयत कुछ ठीक नहीं चल रही है। उसी के इलाज के लिए कपिल बंगलुरू गए हुए थे। कपिल का वहां पर आयुर्वेदिक का इलाज चल रहा था। कपिल का यह ट्रीटमेंट 40 दिन का था लेकिन कपिल 13 दिन में ही वापस आ गए हैं।

कुछ दिन पहले कपिल ने अपने फैन्स के साथ फेसबुक लाइव पर भी बात की थी और उन्होंने उसमें अपने फैन्स को यह बताया था कि उनकी फिल्म ‘फिरंगी’ 10 नवंबर को रिलीज होगी। कपिल ने अपने शो को लेकर कोई भी अपने फैन्स से बात नहीं करी।

Desk Team