पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के गरुलिया नगर निकाय के अध्यक्ष सुनील सिंह के पद से इस्तीफा देने के कारण यह नगर निकाय भगवा दल के हाथ से निकल गया है और इस निकाय पर नियंत्रण के लिए तृणमूल का रास्ता साफ हो गया है।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शहर के दौरे पर आने वाले हैं, उससे पहले पार्टी को निकाय में हार का मुंह देखना पड़ा है। भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के रिश्तेदार सुनील सिंह कुछ महीने पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। हालांकि उन्होंने नगर निकाय के अध्यक्ष पद से सोमवार शाम को ही इस्तीफा दे दिया था। इसी हफ्ते निकाय में बहुमत का परीक्षण होना है।
सिंह ने कहा, “हमारे पास केवल सात पार्षदों का ही समर्थन है जबकि तृणमूल के पास 13 पार्षद हैं। इसलिए मैंने इस्तीफा देने का फैसला किया।” अमित शाह मंगलवार दोपहर को नेताजी इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी एवं नागरिकता विधेयक 2019 पर एक संगोष्ठी को संबोधित करने वाले हैं। भाजपा सूत्रों ने बताया कि वह दुर्गा पूजा के एक कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे और पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाकात भी करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



