करनाल : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में मुख्यमंत्री मनोहर लाल कल 1 अक्तूबर को सैक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इससे पहले हुडा ग्राऊंड सैक्टर-12 में विशाल जनसभा को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं मनोहरलाल खट्टर संबोधित करेंगे।
इस विषय को लेकर आज राधा-कृष्ण वाटिका सैक्टर-14 में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा करनाल जिले के सभी कार्यकर्ता मौजूद थे। जानकारी अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अतिरिक्त अन्य कई केन्द्रीय मन्त्री व हरियाणा सरकार के सभी मन्त्रियों के आने की सम्भावना है।
सभी कार्यकर्ताओं को अनुरोध किया गया है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नामांकन के अवसर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हरियाणा मे प्रथम आगमन को यादगार बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पूरे दल बल व गाजे-बाजे सहित रैली स्थल पर पहुंचे।


Download Android App
Download iOS App



